Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

शोकाकुल परिवारों से मिलकर सांसद ने जताई संवेदनाएं

शोकाकुल परिवारों से मिलकर सांसद ने जताई संवेदनाएं
राजनीति
18-Jul-26
छिंदवाड़ा

जिले के आमजनों के साथ ही भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता के साथ मित्रवत भाव रखने वाले सांसद बंटी विवेक साहू अपने व्यस्त कार्यक्रमों के बीच लोगों के दुख में भी शामिल हुए। अति व्यस्त कार्यक्रमों के बीच समय निकालकर अपने कार्यकर्ताओं और आमजनों के साथ पारिवारिक माहौल में चर्चा करना सांसद बंटी विवेक साहू के स्वभाव में शामिल हैं। इसी के तहत सांसद बंटी विवेक साहू ने भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डॉ. कृष्ण हरजानी के निवास स्थान पहुंचकर उनकी माताजी श्रीमती पारी देवी हरजानी के निधन पर दुखः व्यक्त करते हुए परिवारजनों को ढांढस बंधाया।

सांसद बंटी विवेक साहू ने पेंशनर्स समाज के जिलाध्यक्ष एसडी तिवारी के निवास स्थान पहुंचकर उनके बेटे के निधन पर भी दुखः व्यक्त करते हुए परिवारजनों को सांत्वना दी। सोनपुर मल्टी में वरिष्ठ समाजसेवी पूनम गुप्ता के निवास स्थान पहुंचकर उनके सुपुत्र प्रतीक गुप्ता के निधन पर दुखः व्यक्त करते हुए परिवारजनों को ढांढस बंधाया। सांसद श्री साहू ने मृतजनों के छाया चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और परमपिता परमेश्वर से उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान देने की कामना की। इस अवसर पर महापौर विक्रम अहके, मंडल अध्यक्ष श्रीमती लीला बजोलिया, वरिष्ठ भाजपा नेता राजू नरोटे, जगेन्द्र अल्डक, जीतेन्द्र राय, सांसद प्रतिनिधि अलकेश लांबा, दिनेशकांत मालवी सहित अन्य कार्यकर्ता और परिवारजन मौजूद थे।
Share News On