Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

सब्जी मंडी में आग से हुए नुकसान को जायजा लिया सांसद ने

सब्जी मंडी में आग से हुए नुकसान को जायजा लिया सांसद ने
छिंदवाड़ा
28-Apr-26
सब्जी व्यापारियों से मिलकर दिया पूर्ण सहयोग का आश्वासन

छिन्दवाड़ा

गुरैया सब्जी मंडी में गत रात्रि आग लग जाने से हुई क्षति का निरीक्षण करने के लिए सांसद बंटी विवेक साहू मंगलवार को गुरैया सब्जी मंडी पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने अग्नि प्रभावित दुकानों को निरीक्षण करते हुए दुकानदारों से चर्चा की। इस अवसर पर गुरैया सब्जी मंडी के अध्यक्ष राजा पटेल व कमलेश सदारंग सहित अन्य दुकानदारों ने सांसद श्री साहू को अग्नि प्रभावित दुकानों को निरीक्षण कराते हुए आग से हुए नुकसान की जानकारी दी।

उल्लेखनीय है कि छिन्दवाड़ा एवं पांढुर्णा जिले में होने वाली दुर्घटनाओं पर निगाह रखते हुए त्वरीत कार्यवाही करने वाले संवेदनशील सांसद बंटी विवेक साहू ने गुरैया सब्जी मंडी में आग लगने से हुए नुकसान की जानकारी लगते ही तत्काल ही गुरैया सब्जी मंडी जाकर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों को शासन की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया है। इस अवसर पर गुरैया सब्जी मंडी व्यापारी निक्की सूर्यवंशी, बब्बन सेठिया, अशोक साहू, नंदू मंडराह, अखिलेश साहू, नीरज साहू सहित अन्य व्यापारीगण उपस्थित थे। 
Share News On