Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

सांसद ने नए बैडमिंटन सिंथेटिक कोर्ट में बैडमिंटन खेलकर किया शुभारंभ

सांसद ने नए बैडमिंटन सिंथेटिक कोर्ट में बैडमिंटन खेलकर किया शुभारंभ
छिंदवाड़ा
19-Apr-26
26 लाख की लागत से तैयार हुए हैं दो बैडमिंटन टेराफ्लेक्स कोर्ट 

छिन्दवाड़ा

खेलों के प्रति विशेष रूचि रखने वाले सांसद बंटी विवेक साहू के द्वारा छिंदवाड़ा एवं पांढुर्णा जिले में लगातार खेल गतिविधियों का संचालन किया जाकर खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। सांसद के प्रयासों से ओलम्पिक स्टेडियम छिंदवाड़ा में इनडोर बैडमिंटन हॉल के लिए 26 लाख की राशि मिली थी, इससे बैडमिंटन हॉल में शेष बचे हुए दो नग टेराफ्लेक्स सिंथेटिक (बेडमिंटन कोर्ट) लगा दिए गए है। सांसद बंटी विवेक साहू ने रविवार को बैडमिंटन खिलाड़ियों का हौसला बढाते हुये बैडमिंटन खिलाड़ियों के साथ में बैडमिंटन खेलकर टेराफ्लेक्स सिंथेटिक कोर्ट का शुभारंभ किया।  

इस अवसर पर सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और खेल एवं सहकारिता मंत्री विश्वास कैलाश सारंग द्वारा 26 लाख के दो बैडमिंटन टेराफ्लेक्स कोर्ट की जो सौगात दी गई है यह जिले के बैडमिंटन खिलाड़ियों के लिए बहुत बड़ी एवं ऐतिहासिक उपलब्धि है। इस कोर्ट के लग जाने से खिलाड़ियों के खेल स्तर में तेजी से सुधार हो सकेगा। उन्होंने कहा कि पूर्व के जनप्रतिनिधियों ने कभी भी खेलों पर ध्यान नहीं दिया, इसी का परिणाम है कि यहा की प्रतिभाओं को अवसर नहीं मिल सका। विगत दो वर्षों में छिन्दवाड़ा एवं पांढुर्णा जिले के खिलाड़ियों के लिए लगातार खेल गतिविधियां संचालित की जाकर उनकी प्रतिभाओं को उभारा जा रहा है। इसी का परिणाम है कि अब जिले के खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का परिचय देते हुए जिले का नाम रोशन कर रहे है।

बैडमिंटन हाल मे सांसद श्री साहू ने उपस्थित होकर खिलाड़ियों के साथ बैडमिंटन खेल कर उनका उत्साहवर्धन किया एवं सभी खिलाड़ियों को नए सिंथेटिक कोर्ट की शुभकामनाएं देते हुए अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन आगामी प्रतियोगिताओं में करने हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर कार्यक्रम को महापौर विक्रम अहके एवं विश्वामित्र अवार्डी के.आर. तिवारी सहित अन्य लोगों ने भी संबोधित किया

सांसद ने किया खेल मैदान का निरीक्षण और खिलाड़ियों का सम्मान

इस अवसर पर सांसद बंटी विवेक साहू ने ओलंपिक स्टेडियम ग्राउंड में 43 लाख की लागत से किये जा रहे ग्रॉस फील्ड के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने बास्केटबॉल ग्राउंड में पहुंचकर भी खिलाड़ियों से मुलाकात करते हुए उनका हौसला बढ़ाया। कार्यक्रम के दौरान सांसद श्री साहू ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट खेल का परिचय देते हुए अवॉर्ड जीतने पर एवं सांसद खेल महोत्सव में उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया।

सांसद ने पुर्व में दी थी 12 लाख के सिंथेटिक कोर्ट की सौगात

जिला ओलंपिक स्टेडियम के बैडमिंटन हॉल में प्रतिदिन अभ्यास के लिए उपयोग की जा रही सिंथेटिक कोर्ट खराब हो जाने की वजह खिलाड़ियों द्वारा लंबे समय से सिंथेटिक कोर्ट की मांग की जा रही थी। खिलाड़ियों की इस मांग पर सांसद बंटी विवेक साहू ने लगभग 12 लाख के नए सिंथेटिक कोर्ट (टेराफ्लेक्स) की सौगात खिलाड़ियों को दी थी। जिला ओलंपिक स्टेडियम संघ एवं बैडमिंटन खिलाड़ियों ने तीन सिंथेटिक टेराफ्लेक्स कोर्ट की सौगात दिये जाने पर खुशी जाहिर करते हुए सांसद बंटी विवेक साहू का आभार व्यक्त किया है।  

यह रहे प्रमुख रूप से उपस्थित

टेराफ्लेक्स सिंथेटिक कोर्ट के शुभारंभ अवसर पर वरिष्ट भाजपा नेता सौरभ ठाकुर, नवीन बारस्कर, इंद्रसिंह बैस, जागेंद्र अल्डक, प्रमोद शर्मा, राहुल बंटी उईके, मनोज सक्सेना, रोहित पोफली, अलकेश लांबा, विश्वेन्द्र बैस, राजेन्द्र सिंह ठाकुर, बिट्टू मंडराह, अनुराग श्रीवास्तव, सर्वाेत्तम ठाकुर, दीपक राज जैन, अमित सोनी, डीएसओ कृष्ण कुमार चौरसिया, अंकित सोलंकी, जावेद खान, राकेश चौरसिया, पी.एल.साहू, सुजीत काले सहित जिला बैडमिंटन संघ के पदाधिकारी, खेल प्रेमी व अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित थे।
Share News On