Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

महिला आरक्षण बिल पर प्रधानमंत्री के राष्ट्र के नाम संदेश को भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुना

महिला आरक्षण बिल पर प्रधानमंत्री के राष्ट्र के नाम संदेश को भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुना
छिंदवाड़ा
19-Apr-26
छिंदवाड़ा

जिला भाजपा कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने मातृशक्ति, जिला पदाधिकारियों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र के नाम प्रसारित संदेश को सुना। यह संदेश लोकसभा में महिला आरक्षण बिल को विपक्ष द्वारा पारित नहीं होने देने के विषय में था, जिसमें प्रधानमंत्री ने देश की महिलाओं के अधिकारों और सम्मान के मुद्दे पर अपनी बात रखी।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने कहा कि महिला सशक्तिकरण भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिकता रही है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण बिल केवल एक विधेयक नहीं, बल्कि देश की आधी आबादी को निर्णय प्रक्रिया में समान भागीदारी दिलाने का ऐतिहासिक प्रयास है।

शेषराव यादव ने कहा कि विपक्ष द्वारा इस महत्वपूर्ण विधेयक का समर्थन नहीं करना महिलाओं के अधिकारों के प्रति उनकी असंवेदनशीलता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदैव मातृशक्ति के सम्मान और उनके उज्जवल भविष्य के लिए प्रतिबद्ध रही है और आगे भी यह संकल्प मजबूती के साथ जारी रहेगा।

इस दौरान जिला भाजपा कार्यालय में श्रीमती भारती साहू, श्रीमती कांता ठाकुर, श्रीमती प्रीति बिसेन, श्रीमती शबनम खान, श्रीमती आरती खंडेलवाल, श्रीमती नीलम लिल्हारे, श्रीमती वंदना विश्वकर्मा, श्रीमती श्रद्धा जैन, श्रीमती अमिता बरैया सहित बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की कार्यकर्ता, जिला पदाधिकारी एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Share News On