Home News Helpline Classified Jobs About Contact

रेलवे स्टेशन में महिलाओं के लिए बने वेटिंग रूम का किया शुभारंभ

रेलवे स्टेशन में महिलाओं के लिए बने वेटिंग रूम का किया शुभारंभ
छिंदवाड़ा
19-Apr-26
छिंदवाड़ा

सांसद प्रतिनिधि जोनल रेलवे सदस्य सत्येन्द्र ठाकुर ने बताया कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में कंेद्र सरकार द्वारा महिलाओं के सम्मान को वरीयता पर रखा गया है। इस परिप्रेक्ष में जिले के सांसद विवेक बंटी साहू के द्वारा पिछली रेलवे की नागपुर में आयोजित बैठक में छिंदवाड़ा मॉडल स्टेशन महिलाओं के लिए अलग वेटिंग कक्ष के लिए रेलवे अधिकारियों को निर्देशित किया गया था। आज रेलवे प्रशासन द्वारा छिंदवाड़ा में रेलवे स्टेशन में महिलाओं के लिए वेटिंग कक्ष का शुभारंभ सांसद प्रतिनिधि जोनल रेलवे सदस्य सत्येन्द्र ठाकुर के हस्ते किया गया।  सांसद प्रतिनिधि जोनल रेलवे सदस्य सत्येन्द्र ठाकुर ने जिले की ओर से सांसद विवेक बंटी साहू व रेलवे महाप्रबंधक, मंडल रेल प्रबन्धक नागपुर के प्रति आभार व्यक्त किया है इस अवसर पर स्टेशन प्रबन्धक हेमराज मीणा, सी आई सुजीत कुमार, राहुल शुक्ला उपस्थित रहे।
Share News On