Home News Helpline Classified Jobs About Contact

सांसद ने किया झिरना में बने 5 करोड़ 44 लाख की लगात से बने स्कूल का लोकार्पण

सांसद ने किया झिरना में बने 5 करोड़ 44 लाख की लगात से बने स्कूल का लोकार्पण
शिक्षा
03-Sep-26

भाजपा सरकार में ग्रामीण क्षेत्रों में भी मिल रही बेहतर शिक्षा: बंटी विवेक साहू

छिन्दवाड़ा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन और सहयोग से ग्रामीण क्षेत्रों में मध्यप्रदेश शासन के जनजातीय कार्य विभाग के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में बन रहे विद्यालयों में आदिवासी और ग्रामीण अंचलों में निवासरत विद्यार्थियों को बेहतर से बेहतर सुविधाओं के साथ अध्यापन कार्य कराने की सुविधा प्रदान की जा रही है। यह बात सांसद बंटी विवेक साहू ने हर्रई विकासखण्ड के ग्राम झिरना में जनजातीय कार्य विभाग के माध्यम से 5 करोड़ 44 लाख की लागत से बनाए गए हायर सेकेण्डरी विद्यालय के लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि आप सभी मन लगाकर और पूरी मेहनत के साथ पढ़ाई करते हुए उत्कृष्ट स्थान हासिल करे।

इस अवसर पर सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि भाजपा सरकार में शिक्षा को अधिक महत्व दिया जा रहा है। अब ग्रामीण क्षेत्रों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को भी बेहतर से बेहतर सुविधाओं के साथ शिक्षा प्रदान की जा रही है। इसी का परिणाम है कि आज ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थी भी उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम लाकर अपने गांव का नाम रोशन कर रहे है। उन्होंने कहा कि आगे भी ग्रामीण विद्यार्थी को बेहतर से बेहतर शिक्षा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी।

इस अवसर पर कार्यक्रम को विधायक राजा कमलेश शाह सहित अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता टीकाराम चंद्रवंशी, जनपद सदस्य शिवनारायण कुडोपा, भाजपा मंडल अध्यक्ष श्रीमती दीपा डेहरिया, विनोद चंद्रवंशी, जिला मंत्री शैलेन्द्र पटेल, दीपक नेमा, मंडल महामंत्री सुनील नेमा, सरपंच रहमान शाह उईके, मंडल उपाध्यक्ष पंकज धुर्वे, माधुरी परतेती, श्याम डेहरिया, रामकृपाल डेहरिया, गणेश राय सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारी,कार्यकर्ता, शिक्षक शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।
Share News On