100 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों में निजी चिकित्सालय भी देगें सहभागिता
स्वास्थ्य
03-Sep-26
सांसद ने की डॉक्टरों और आयोजन समिति के साथ बैठक
17 सिंतबर से 25 दिसंबर तक दोनों जिलों में आयोजित होंगे 100 निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

छिंदवाड़ा
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन से 17 सिंतबर से लेकर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस 25 दिसंबर तक छिंदवाड़ा और पांढुर्णा जिलों में सेवा, स्वास्थ्य एवं संकल्प के 100 दिन अभियान को लेकर आयोजित होने वाले 100 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों में छिन्दवाड़ा शहर के निजी चिकित्सालय भी अपनी सहभागिता देंगें। इसे लेकर सिल्वर साईन हॉटल में सांसद बंटी विवेक साहू ने बुधवार की देर शाम को चिकित्सा विभाग के वरिष्ठ डॉक्टरों, शहर के निजी चिकित्सालयों के डॉक्टरों और स्टॉफ सहित आयोजन समिति की बैठक ली।
इस दौरान सांसद श्री साहू ने डॉक्टरों से अपील की है कि इन 100 शिविरों को सफल बनाने के लिए आप लोगों की भूमिका भी अहम रहेगी। आप लोग भी उक्त षिविरों में शामिल होकर इसे सफल और ऐतिहासिक बनाए। उन्होंने कहा कि आप अपने-अपने अस्पतालों को आधुनिक और सर्वसुविधायुक्त बनाने का प्रयास करे। जिससे की यहा के मरीजों को नागपुर या अन्य बड़े शहरों में इलाज के लिए जाना ना पड़े। इस अवसर पर उपस्थित चिकित्सकों ने उक्त 100 दिवसीय शिविरों को सफल बनाने के लिए हर संभव सहयोग का आष्वासन सांसद को दिया है।
सांसद ने बताया पिछले 2 वर्षों में लाभान्वित हुए थे 1 लाख 70 हजार से अधिक मरीज
बैठक के दौरान सांसद बंटी विवेक साहू ने बताया कि सेवा ही संकल्प अभियान को लेकर पिछले 2 वर्षों छिंदवाड़ा और पांढुर्णा जिले में 100 स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से 1 लाख 70 हजार से अधिक मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए 20 हजार से अधिक मरीजों का अलग-अलग बीमारियों का छिंदवाड़ा सहित महानगरों में ऑपरेशन कराया गया था। इस दौरान गांवों में बिना ईलाज किए घरों में पड़े हुए मरीजों को भी शिविरों के माध्यम से बेहतर उपचार मिला था। पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी दोनों जिलों में 100 निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से बेहतर ईलाज मिल सकेगा।
सांसद बंटी विवेक साहू ने बताया कि इस वर्ष आयोजित होने वाले 100 शिविरों में भी डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टॉफ की भूमिका अहम रहेगी। सुदूर ग्रामीणों क्षेत्रों में आयोजित होने वाले 100 दिवसीय स्वास्थ्य शिविरों की तिथि और स्थानों का चयन कर लिया गया है। शिविरों में चिन्हित गंभीर मरीजों का जिला अस्पताल, निजी चिकित्सालयों सहित महानगरों में भेजकर उचित ईलाज और ऑपरेशन किया जायेगा। उक्त शिविरों में संबंधित विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों का भी सहयोग लिया जायेगा। बैठक के दौरान सांसद श्री साहू ने आयोजन समिति और डॉक्टरों से सुझाव भी मांगे, जिस पर आयोजन समिति और डॉक्टरों ने अपने सुझाव भी दिए। सांसद श्री साहू ने लोगों से अपील की है कि वे उक्त शिविरों के दौरान अधिक से अधिक संख्या में शिविरों में पहुंचकर इसका लाभ उठाए।
बैठक में यह रहे प्रमुख रूप से उपस्थित
सिल्वर साईन हॉटल में आयोजित बैठक के दौरान मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. अभय सिन्हा, सिविल सर्जन डॉ. कंचन दुबे, आरएमओ डॉ. हर्षवर्धन कुडापे, डॉ. युसी जैन, डॉ. दिलीप खरे, पूरन लाजलानी, भाजपा जिला चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ. कृष्ण हरजानी, हौम्योपैथी वेलफेयर एसोसिएषन छिन्दवाड़ा की अध्यक्ष डॉ. सपना साहू, वरिष्ठ समाज सेवी प्रभुनारायण नेमा, जगेन्द्र अल्डक, मनोज यदुवंशी, डॉ. हितेश मिश्रा, डॉ. मयंक साहू सहित निजी चिकित्सालयों में क्लेरिस हॉस्पिटल, विवांता हॉस्पिटल, मानवता हॉस्पिटल, आरोग्य हॉस्पिटल, आनंद हॉस्पिटल, बालाजी हॉस्पिटल, सोनारे हॉस्पिटल, निर्मला हॉस्पिटल, श्री कृष्णा हॉस्पिटल, डोडानी हॉस्पिटल, अम्मा हॉस्पिटल, एलिट हॉस्पिटल, दुबे नर्सिंग होम, मलिक नर्सिंग होम, नाहार नर्सिंग होम के संचालक सहित अन्य निजी चिकित्सालयों के डॉक्टर्स और स्टॉफ एवं आयोजन समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे।