सांसद ने दी जन्माष्टमी की शुभकामनाएं
राजनीति
03-Sep-26
छिंदवाड़ा

सांसद बंटी विवेक साहू ने जिलेवासियों को जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं व बधाई दी है। जन्माष्टमी पर्व के पावन अवसर पर जिलेवासियों ने नाम दिए गए अपनेे संदेश में सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा है कि जन्माष्टमी का पावन पर्व भगवान श्रीकृष्ण के जन्म, प्रेम, भक्ति और धर्म की विजय का प्रतीक है। जब दुनिया में अधर्म बढ़ गया था तो भगवान श्रीकृष्ण ने जन्म लेकर संसार को सत्य और धर्म का मार्ग दिखाया। उन्होंने कहा कि नंदलाल की बाल लीलाएं, माखन-मिश्री का भोग, झूला और भक्ति से सजा यह उत्सव हर भक्त के मन में आनंद भर देता है। इस शुभ अवसर पर सांसद बंटी विवेक साहू ने भगवान श्रीकृष्ण से प्रार्थना की है कि वे सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि लाते हुए सभी पर अपनी कृपा दृष्टि बनाए रखें।