Home News Helpline Classified Jobs About Contact

भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने दी जन्माष्टमी की शुभकामनाएं

भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने दी जन्माष्टमी की शुभकामनाएं
राजनीति
03-Sep-26
छिंदवाड़ा

भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने छिंदवाड़ा जिले के समस्त नागरिकों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने मानव रूप में अवतरित होकर संपूर्ण मानवता को सत्य, धर्म और न्याय का मार्ग दिखाया। उन्होंने सत्य और न्याय की रक्षा के लिए संघर्ष करने तथा अन्याय का पूरी शक्ति के साथ प्रतिकार करने की प्रेरणा दी। भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और उनके द्वारा स्थापित आदर्श द्वापर युग में जितने प्रासंगिक थे, उतने ही आज के समय में भी समाज का मार्गदर्शन कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हमें भगवान श्रीकृष्ण के उपदेशों और जीवन मूल्यों को अपने आचरण में आत्मसात करने की प्रेरणा देता है। यह पर्व केवल धार्मिक आस्था का उत्सव नहीं, बल्कि प्रेम, सौहार्द, एकता, भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश देने वाला पावन अवसर भी है। भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने जिलेवासियों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं से भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों को अपने जीवन में उतारने तथा उनके संदेश को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने सभी से जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा, उत्साह और हर्षाेल्लास के साथ मनाने की अपील करते हुए जिलेवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।
Share News On