कमलनाथ व नकुलनाथ ने दी जन्माष्टमी की शुभकामनाएं
राजनीति
03-Sep-26
छिन्दवाड़ा

मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी एवं जिले के पूर्व सांसद नकुलनाथ जी ने भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव के पर्व जन्माष्टमी की देश, प्रदेश, जिले व नगरवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी है। नेताद्वय ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि आनंद और उत्साह का यह पवित्र पर्व सभी के जीवन में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करें।
कमलनाथ जी ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि आस्था, आनंद व उमंग का यह पावन पर्व हमें सदमार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। जीवन को उमंग और उल्लास से जीने का रास्ता दिखलाता है। भगवान श्री कृष्ण के जन्म और जीवन से संकट में भी अडिग रहकर धर्म, कर्म और प्रेम के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है। पुनरू समस्त जनमानस को पावन पर्व जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं।
नकुलनाथ जी ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जन्म कारागार के गहरे अंधकार में हुआ था, जो यह सिखाता है कि कठिन परिस्थितियों में भी उम्मीद का दीया बुझना नहीं चाहिए। कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर सभी संकल्प लें कि वर्तमान में फैले भ्रष्टाचार के अंधकार को मिटाने के लिए भगवान श्री कृष्ण के बताए हुए मार्ग पर चलेंगे। उन्होंने पुनरू देश, प्रदेश, जिले व नगरवासियों को जन्माष्टमी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं व बधाई दी।