Home News Helpline Classified Jobs About Contact

दिवांगतजनों को सांसद बंटी विवेक साहू ने अर्पित की श्रध्दांजलि

दिवांगतजनों को सांसद बंटी विवेक साहू ने अर्पित की श्रध्दांजलि
राजनीति
03-Sep-26
छिंदवाड़ा

भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता के साथ मित्रवत भाव रखने वाले सांसद बंटी विवेक साहू गुरूवार को अपने व्यस्त कार्यक्रमों के बीच अमरवाड़ा शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों के दुख में भी शामिल हुए। अति व्यस्त कार्यक्रमों के बीच समय निकालकर अपने कार्यकर्ताओं के साथ पारिवारिक माहौल में चर्चा करना सांसद श्री साहू के स्वभाव में शामिल हैं। 

इसी के तहत सांसद श्री साहू ने अमरवाड़ा ग्रामीण मंडल के ग्राम चंदनगांव बूथ के अध्यक्ष संतोष वर्मा के निवास पर पहुंचकर उनके सुपुत्र आशु वर्मा के आकस्मिक निधन पद दुख व्यक्त करते हुए परिवारजनों को ढांढस बंधाया वहीं अमरवाड़ा में गोलू सचिन चौरसिया के निवास पर पहुंचकर उनके स्वर्गीय पिता प्रकाश पिक्कू चौरसिया के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए परिवारजनों को संात्वना दी। वहीं अमरवाड़ा में ही भगवानदास पटेल के निवास पर पहुंचकर उनके सुपुत्र जसवंत जस्सू पटेल के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए भावभीनी श्रध्दांजलि अर्पित की। इस अवसर पर विधायक राजा कमलेश शाह, वरिष्ठ भाजपा नेता टीकाराम चंद्रवंशी, राजु नरोटे, सचिन गोल्डी नेमा, विनोद चंद्रवंशी, शैलेन्द्र पटेल, दीपक नेमा, विनोद चौरसिया, मुकेश सूर्यवंशी सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारी,कार्यकर्ता और परिवारजन उपस्थित थे।
Share News On