छिंदवाड़ा से 115 तीर्थयात्री शांतिकुंज हरिद्वार के लिए रवाना
छिंदवाड़ा
03-Sep-26
रेलवे स्टेशन पर हुआ भव्य सम्मान समारोह

छिंदवाड़ा
अखिल विश्व गायत्री परिवार के मार्गदर्शन में जिला छिंदवाड़ा से 115 महिला-पुरुष तीर्थ यात्रियों का जत्था आज शांतिकुंज तीर्थ यात्रा हरिद्वार के लिए रवाना हुआ। मुख्य ट्रस्टी अशोक माहोरे के नेतृत्व में जा रहे इस जत्थे की रवानगी के अवसर पर छिंदवाड़ा रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म परिसर में सुबह 8 बजे सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
समारोह में गायत्री परिवार ट्रस्ट द्वारा सभी तीर्थ यात्रियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया और मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दी गई। इस दौरान पूरा परिसर जय गुरुदेव के जयघोष से गूंज उठा। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पवन ओक्टे, हेमंत माहोरे,अक्षय ओक्टे, अशोक ढोक, अनिता सूर्यवंशी, राजा पांडे, सुखदेव बर्डे, ज्योति यादव, पंकज चौरसिया, रंजीत माहोरे ,शिवहरे, कोठे जी सहित गायत्री परिवार के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस पुण्य अवसर के साक्षी बनने के लिए लगभग 150 धर्मप्रेमी बंधु उपस्थित रहे।