पूर्व के सांसद सिर्फ हेलीकॉप्टरों, हवाई जहाजों और ऐशोआराम करने के लिए बने थे: बंटी साहू
स्वास्थ्य
19-Oct-26
लहगडुआ में लगा 33 वां निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
349 मरीजों का परीक्षण, 07 गंभीर मरीजों को जिला चिकित्सालय किया रेफर

छिन्दवाड़ा अपडेट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान और सेवा, संकल्प एवं स्वास्थ्य के 100 दिन जैसे कार्यक्रम समाज के कमजोर वर्ग तक सहायता पहुंचाने और दूरस्थ ग्रावों में बसे ग्रामीणांे को सरकार की योजनाओं से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं। यही संदेश लेकर मोहखेड़ अंचल के ग्राम लहगडुआ में आयोजित 33 वें निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर पहुंचे सांसद बंटी विवेक साहू ने यह बात कही।
इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से देश के लाखों भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मैंने भी जन सेवा को अपने जीवन का ध्येय बना लिया है। सेवा संकल्प अभियान और सेवा, संकल्प एवं स्वास्थ्य के 100 दिन के अभियान के तहत लहगडुआ में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में पहुंचकर सांसद बंटी विवेक साहू ने यहां इलाज कराने आए मरीजों से चर्चा कर डॉक्टर्स और स्वास्थ्य कर्मियों को मरीजों की बिमारी का उचित समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने इस शिविर में आए मरीजों से स्वास्थ्य लाभ लेने की अपील की और उपस्थित जनसमुदाय को मोदी सरकार द्वारा की जा रही सेवा, सहयोग एवं समर्पण रूपी कार्यों से अवगत कराया। शिविर के दौरान कुल 349 मरीजों ने उपचार के लिए अपना पंजीयन कराया, जिसमें 196 महिलाओं व बालिकाओं और 153 पुरूषों व युवाओं के स्वास्थ्य का परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया। स्वास्थ्य शिविर में मिलें 07 गंभीर मरीजों को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया।
सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि जिले में बने पूर्व के सांसद सिर्फ हेलीकॉप्टरों, हवाई जहाजों और ऐशोआराम करने के लिए बने थे। उन्होंने सिर्फ जिलेवासियों का शोषण किया है। जिले की जनता ने उन्हें उच्च पदों पर आसीन किया, लेकिन उन्होंने जिलेवासियों को कुछ नही दिया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन और सहयोग से मेरे ढाई़ वर्ष के कार्यकाल में ही छिन्दवाड़ा और पाण्ढुर्णा में करोड़ांे के विकास कार्य स्वीकृत किये जाकर प्रारम्भ भी कर दिये गये है। भाजपा सरकार के सहयोग से दोनों जिलों में ट्रिपल इंजन की सरकार काम कर रही है। विकास की यह रफ्तार आगे भी निरंतर जारी रहेगी। सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मानना है कि स्वस्थ समाज ही स्वस्थ राष्ट्र की नींव है। उनकी इस मंशा को फलीभूत करने सरकार बहुतेरे प्रयत्न कर रही है। इसी क्रम में 100 दिवसीय स्वास्थ्य और संकल्प के तहत छिन्दवाड़ा और पाण्ढुर्णा में स्वास्थ्य शिविर लगाये जा रहे है। कार्यक्रम को भाजपा जिला उपाध्यक्ष सदन साहू, मंडल अध्यक्ष गगन घटकडे सहित अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम में यह रहे प्रमुख रूप से उपस्थित
लहगडुआ में आयोजित 33 वें निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष सदन साहू, पूर्व जिला महामंत्री राहुल मोहोड, राजु नरोटे, भाजपा जिला मंत्री गोलू नागरे, मंडल अध्यक्ष गगन घटकडे, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष रिजवान कुरैशी, सांसद प्रतिनिधि अलकेश लांबा, मंडल महामंत्री गणेश डोंगरे, पूर्व मंडल अध्यक्ष लखन डोंगरे, पूर्व जिला पंचायत सदस्य विलास घोंगे, महेश भादे, सरपंच श्रीमती रेशमी तरुण गिरारे, पूर्व जनपद सदस्य श्रीमती लता सुखदेव साहू, साहेबराव परखारे, उपसरपंच हरीश पावर, बबलू खरपुसे, बलराम गिरारे, जगदीश गिरारे, अनिल विश्वकर्मा, सरपंच वेद सिसोदिया, जगेंद्र डोंगरे, लीलाधर डोंगरे सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बडी संख्या मे ग्रामीणजन उपस्थित थे।