सांसद ने जिला चिकित्सालय में ली डॉक्टरों और अधिकारियों की बैठक
राजनीति
05-Sep-26
दोनों जिलों में इस वर्ष भी आयोजित होंगे 100 निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

छिंदवाड़ा
सेवा, स्वास्थ्य एवं संकल्प के 100 दिन अभियान को लेकर पिछले दो वर्षों में छिंदवाड़ा और पांढुर्णा जिले में 100 स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से एक लाख 70 हजार से अधिक मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए 20 हजार से मरीजों का अलग-अलग बीमारियों का छिंदवाड़ा सहित महानगरों में ऑपरेशन कराया गया था। इस दौरान गांवों में बिना ईलाज किए घरों में पड़े हुए मरीजों को भी शिविरों के माध्यम से बेहतर उपचार मिला था। पिछले वर्षों की भांति इस वर्ष भी दोनों जिलों में आयोजित होने वाले 100 निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों को बेहतर ईलाज मिल सकेगा। उक्त आशय की जानकारी सांसद बंटी विवेक साहू ने जिला चिकित्सालय के सभाकक्ष में छिंदवाड़ा में आयोजित डॉक्टरों और अधिकारियों की बैठक लेते हुए दी।
सांसद श्री साहू ने बैठक में बताया कि पिछले वर्षों की भांति इस वर्ष भी दोनों जिलों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन 17 सिंतबर से भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस 25 दिसंबर तक 100 निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जायेगा। जिसमें डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टॉफ की भूमिका अहम रहेगी। उक्त 100 दिवसीय स्वास्थ्य शिविरों की तिथि और स्थानों का चयन कर लिया गया है। सांसद श्री साहू ने बैठक में बताया कि शिविरों में चिन्हित गंभीर मरीजों का जिला अस्पताल सहित महानगरों में भेजकर उचित ईलाज और ऑपरेशन किया जायेगा। उक्त शिविरों में संबंधित विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों का भी सहयोग लिया जायेगा। बैठक के दौरान सांसद श्री साहू ने अधिकारियों और डॉक्टरांे से सुझाव भी मांगे जिस पर अधिकारियों और डॉक्टरांे ने अपने सुझाव भी दिए। सांसद श्री साहू ने लोगों से अपील की है कि वे उक्त शिविरों के दौरान अधिक से अधिक संख्या में शिविरों में पहुंचकर इसका लाभ उठाए।
बैठक में यह रहे प्रमुख रूप से उपस्थित
जिला चिकित्सालय के सभाकक्ष में आयोजित बैठक के दौरान मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. अभय सिन्हा, सीएमएचओ डॉ. अर्चना कैथवास, सिविल सर्जन डॉ. कंचन दुबे, आरएमओ डॉ. हर्षवर्धन कुडापे, भाजपा जिला चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ. कृष्ण हरजानी, वरिष्ठ समाज सेवी प्रभुनारायण नेमा, दीपक खंडेलवाल, पप्पू ठाकूर, डॉ. रवि टाडेकर, डॉ. शशिकांत आर्य, डॉ. अंशुल लांबा, डॉ. एमपी यादव, डॉ. योेगेश पाल, डॉ. हितेश रामटेके, डॉ. पंचराज वर्मा, डॉ. मानिक सिरपुरकर, डॉ. ज्योति भलावी, डॉ. शीतल बोरकर, डॉ. पूनम जैन, डॉ. एलएन साहू, पंचलाल चंद्रवंशी, नर्सिग स्टॉफ सहित जिला चिकित्सालय के अन्य अधिकारी व कार्यचारी मौजूद थे।