सांसद शिक्षक सम्मान समारोह 6 सितंबर रविवार को
शिक्षा
05-Sep-26
सांसद विगत 13 वर्षों से लगातार कर रहे शिक्षकों का सम्मान

छिन्दवाड़ा
शिक्षक दिवस के अवसर पर 6 सितम्बर को छिन्दवाड़ा और पाण्ढुर्णा जिले के समस्त शासकीय और प्राईवेट स्कूलों में पदस्थ शिक्षकों का सम्मान सांसद बंटी विवेक साहू के द्वारा किया जायेगा। इस वर्ष षिक्षकों के सम्मान समारोह का आयोजन पूजा शिवी लॉन में 6 सितम्बर को दोपहर 12 बजे से किया गया हैं। उक्त कार्यक्रम में दोनों जिलों के समस्त शासकीय और प्राईवेट स्कूलों के शिक्षकों को शिक्षक सम्मान समारोह में सादर आमंत्रित किया गया है।
उल्लेखनिय है कि सांसद बंटी विवेक साहू शिक्षक दिवस के अवसर पर विगत 13 वर्षों से लगातार शिक्षकों का सम्मान करते आ रहे है। सांसद श्री साहू ने कहा कि आप सच्चे अर्थों में राष्ट्र निर्माता हैं। शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर महान शिक्षाविद डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी को स्मरण करते हुए और आपको सम्मानित करते हुए हम अपने आप को गौरवान्वित महसूस करेगें। सांसद बंटी विवेक साहू ने दोनों जिलों के समस्त शासकीय और प्राईवेट स्कूलों में पदस्थ समस्त शिक्षकों को सम्मान समारोह में सादर आमंत्रित किया है।