Home News Helpline Classified Jobs About Contact

शिक्षक दिवस पर मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान

शिक्षक दिवस पर मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान
राजनीति
05-Sep-26
छिंदवाड़ा

शिक्षक दिवस के अवसर पर शनिवार को जिला कांग्रेस सेवादल व नगर कांग्रेस सेवादल के तत्वावधान में शहर के वार्ड क्रमांक -29 विवेकानंद कॉलोनी स्थित श्री गजानंद मंदिर एवं श्री साई मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सेवादल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में साफ-सफाई करते हुए गाजर घास को उखाड़ा और अनावश्यक घास, झाड़ियों और कचरे की सफाई की।

अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने परिसर के विभिन्न हिस्सों में श्रमदान कर गंदगी एवं खरपतवार हटाया। स्वच्छता अभियान के दौरान कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष सुरेश कपाले, कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष दीपक वाजपेयी महिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष डॉ. शबाना यास्मीन खान, कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड जिला अध्यक्ष पंचम अमरोदे, नगर अध्यक्ष बलराम सिंह चौहान, उपाध्यक्ष रवि खेलवाड़ी, दक्षिण उप ब्लॉक अध्यक्ष देशराज वारस्कर, गजानंद खिरेकर, विवेक वर्मा,विक्रम वंदेवार, सुरेश भावे, देवचंद कुमरे, केशव चरपे, मनोज पांडे, संजय विश्वकर्मा, संजय पांडे, प्रदीप जोशी, विजय झाड़े, सुनील कंठक, रविना कोचे, सन्नो कुमरे सहित अन्य लोग उपस्थित हुए।
Share News On