युवक कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक में विस्तार को लेकर चर्चा
राजनीति
05-Sep-26
छिन्दवाड़ा

जिला युवा कांग्रेस छिंदवाड़ा की संगठनात्मक बैठक स्थानीय जिला कांग्रेस कार्यालय छिंदवाड़ा में संपन्न हुई। जिसमें समस्त जिला कार्यकारिणी सदस्य, ब्लॉक प्रभारी, विधानसभा अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष उपस्थित रहे। बैठक में ज़िलाध्यक्ष गोलू पटेल ने संगठन विस्तार को लेकर चर्चा की। साथ ही आई वाय सी ऐप में संगठन गतिविधियां अपलोड करने हेतु कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया। बैठक में जिला कांग्रेस अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे, पांढुर्ना जिला प्रभारी गंगाप्रसाद तिवारी, संगठन महासचिव गुरुचरण खरे, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष गोलू पटेल, प्रदेश महासचिव इरफान ख़ान, जिला उपाध्यक्ष मोहित रघुवंशी, रजनीश मोहने, अजय सिंह ठाकुर, सौरभ ठाकुर, विधानसभा अध्यक्ष रिंकू पटेल, भूपेन्द्र पटेल, सोनू डेहरिया सहित अन्य युवा कांग्रेस पदाधिकारी आदि मौजूद रहे।