Home News Helpline Classified Jobs About Contact

पीड़ित परिवारों को पचास रुपए और एक सदस्य को शासकीय नौकरी की मांग

पीड़ित परिवारों को पचास रुपए और एक सदस्य को शासकीय नौकरी की मांग
राजनीति
05-Sep-26
जिला कांग्रेस आदिवासी प्रकोष्ठ ने राष्ट्रपति के नाम कलेक्ट्रेट में सौंपा ज्ञापन

छिन्दवाड़ा

भाजपा सरकार की लचर स्वास्थ्य व्यवस्था के चलते बालाघाट जिले के आदिवासी अंचल बैहर, बिरसा व परसवाड़ा तहसील के 30 बैगा आदिवासी मासूम बच्चों का दुखद निधन प्रदेश सरकार पर सबसे बड़ा कलंक है। लगातार बच्चों की जानें जाती रही और सरकार सत्ता के मद में चूर रही। प्रत्येक पीड़ित परिवार को 50-50 लाख रुपए की अनुग्रह राशि व प्रत्येक परिवार के एक सदस्य को शासकीय नौकरी दिए जाने की मांग छिन्दवाड़ा जिला कांग्रेस आदिवासी प्रकोष्ठ ने उठाई है।

जिला कांग्रेस आदिवासी प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट गेट पर पहुंचकर भाजपा सरकार के खिलाफ आदिवासी विरोध होने का आरोप लगाते हुए ज्ञापन सौंपा। प्रस्तुत ज्ञापन के माध्यम से कहा कि बालाघाट के आदिवासी अंचल में निवासरत अतिविशेष राष्ट्रीय मानव जनजाति घोषित बैगा समाज के पिछले दो माह में 30 बैगा आदिवासी बच्चों का दुखद निधन हो गया। इस गम्भीर स्वास्थ्य संकट के कारण पूरे क्षेत्र में शोक और भारी आक्रोश है। प्रत्येक परिवार को कम से कम 50-50 लाख रुपए की सहायता राशि व प्रत्येक परिवार से एक सदस्य को शासकीय नौकरी प्रदान की जाए। प्रभावित क्षेत्र में पर्याप्त स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जाए साथ ही ग्रामीण अंचलों में परिवहन की सुविधाओं को तत्काल सुलभ करते हुए बहाल किया जाए। जिला कांग्रेस आदिवासी प्रकोष्ठ, मप्र आदिवासी विकास परिषद, सर्व आदिवासी समाज के संयुक्त तत्वावधान में ज्ञापन प्रस्तुत किया गया।
Share News On