शहर कांग्रेस कमेटी में पदों पर हुई नियुक्तियां
राजनीति
05-Sep-26
छिन्दवाड़ा

मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी एवं जिले के पूर्व सांसद नकुलनाथ जी के निर्देश पर शहर कांग्रेस में महत्वपूर्ण पदों पर नवनियुक्तियां की गई है। समस्त नवनियुक्त पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से जिम्मेदारी सौंपकर कार्य संभालने हेतु निर्देशित किया गया है।
जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे की अनुशंसा व संगठन महासचिव गुरूचरण खरे व शहर कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेन्द्र सोनू मागो से चर्चा के उपरांत शहर कांग्रेस में विभिन्न पदों पर नवनियुक्ति की गई है। कृष्णाराव ताठे को शहर कांग्रेस कमेटी में उपाध्यक्ष व प्रबल सक्सेना को शहर कांग्रेस कमेटी में समन्वयक पद की जिम्मेदारी सौंपी है। उत्तर उप ब्लॉक अध्यक्ष पद पर दीपक यादव व प्रभारी असर वासुअली मनोनीत किए गए हैं। शहर के वार्ड क्रमांक 29 में वार्ड अध्यक्ष पद पर श्री विनोद बारापातरे मनोनीत किए गए हैं।
आशीष कुमरे को सौंपा नियुक्ति पत्र
जिला कांग्रेस आदिवासी प्रकोष्ठ में कार्यवाहक अध्यक्ष पद पर नियुक्त आशीष कुमरे को राजीव भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय में नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। कांग्रेस के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों ने श्री कुमरे को नियुक्ति पत्र सौंपकर उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने उपस्थित जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे, गंगाप्रसाद तिवारी, गुरूचरण खरे, सुरेश कपाले, धर्मेन्द्र सोनू मागो व पप्पू यादव सहित उपस्थित समस्त कांग्रेस पदाधिकारियों को कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाया कि वे समन्वय स्थापित कर संगठन को और अधिक मजबूत करने की दिशा में सतत संघर्ष करेंगे।