कमलनाथ की विधायक निधि से खापा मिट्ठे को मिला कलामंच
राजनीति
05-Sep-26
ग्राम के वरिष्ठ नागरिकों की उपस्थिति में हुआ भूमिपूजन

छिन्दवाड़ा
मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री व छिंदवाड़ा विधायक कमलनाथ जी ने विभिन्न विकास व निर्माण कार्यों के लिए अपनी विधायक निधि से ढ़ाई करोड़ की राशि प्रदान की है। इस राशि से क्षेत्र के आवश्यक कार्य पूर्ण होंगे जिससे क्षेत्र की जानता को सीधे लाभ पहुंचेगा। कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों ने स्थानीय वरिष्ठ व गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में विकास कार्य का भूमिपूजन कर जनता को एक और सौगात दी।
छिंदवाड़ा ग्रामीण ब्लॉक के ग्राम खापामिट्ठे में कलामंच का निर्माण होगा। इसके लिए कमलनाथ जी ने अपनी विधायक निधि से 02 लाख रुपए स्वीकृत किए हैं। उक्त निर्माण कार्य आरंभ करने के लिए भूमिपूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें विधि विधान से पूजन अर्चन कर निर्माण स्थल पर भूमि पूजित की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्राम के नागरिकगण व कांग्रेस के जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में अतिथि के रूप में ब्लॉक पर्यवेक्षक मनीष पांडेय, ब्लॉक अध्यक्ष जीवन पटेल, समन्वयक कुलदीप पटेल, विधायक प्रतिनिधि सोहन उसरेठे, जनपद उपाध्यक्ष अशवनी पटेल, जनपद पंचायत सदस्य राजकुमारी गोपाल उसरेठे, उमेन्द्र ठाकुर, छत्रपाल ठाकुर, अज्जू पटेल, सीताराम बुनकर, गिरधारी ठाकुर, मनोज पटेल ,भारत पटेल, ग्यारसी बाई, अशलेखा बाई, राधा बाई, गुलाब बती बाई, भवानी यदुवंशी, अन्नू भारती, दिलीप विश्वकर्मा ,छत्रपाल ठाकुर, विष्णु करवरेती, मोनू लाड़े, इत्यादि के साथ साथ सभी ग्रामीणजन उपस्थित रहे।