Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

गेहूँ का पंजीयन 7, चना व मसूर 16 और सरसों के लिए 20 मार्च पंजीयन का अंतिम दिन

गेहूँ का पंजीयन 7, चना व मसूर 16 और सरसों के लिए 20 मार्च पंजीयन का अंतिम दिन
कृषि जगत
05-Mar-26
कलेक्टर एवं उप संचालक कृषि द्वारा कृषकों से समय-सीमा में पंजीयन कराने की अपील

छिन्दवाडा

शासन के निर्देशानुसार जिले की 88 सहकारी समितियों सहित कॉमन सर्विस सेंटर, लोकसेवा केन्द्र, साइबर कैफे तथा स्वयं के मोबाइल अथवा कम्प्यूटर के माध्यम से गेहूँ, चना, मसूर एवं सरसों फसलों का पंजीयन किया जा रहा है। गेहूँ फसल के पंजीयन की अंतिम तिथि 07 मार्च 2026 निर्धारित की गई है, जबकि चना एवं मसूर के लिए 16 मार्च तथा सरसों के लिए 20 मार्च 2026 अंतिम तिथि तय की गई है।

कलेक्टर हरेंद्र नारायन द्वारा जिले की सभी सहकारी समितियों के प्रबंधकों, कृषि विभाग के कृषि विस्तार अधिकारियों, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारियों, कॉमन सर्विस सेंटर के प्रबंधकों, राजस्व विभाग के पटवारियों, तहसीलदारों तथा समस्त पंचायतों के पंचायत सचिव एवं रोजगार सहायकों को निर्देशित किया गया है कि जिले में गेहूँ, चना, मसूर एवं सरसों की फसल बोने वाले सभी किसानों को पंजीयन केन्द्रों तक लाकर अनिवार्य रूप से उनका पंजीयन सुनिश्चित कराया जाए। कलेक्टर श्री नारायन एवं उप संचालक कृषि श्री सिंह द्वारा जिले के समस्त गेहूँ, चना, मसूर एवं सरसों उत्पादक किसानों से अपील की गई है कि वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपनी फसल का पंजीयन अनिवार्य रूप से कराएं। 
Share News On