सांसद खेल महोत्सव में कल रहेगी ऑनलाईन पंजीयन करने की अंतिम तिथि
छिंदवाड़ा
18-Sep-25
सांसद बंटी विवेक साहू ने खिलाड़ियों से की सांसद खेल महोत्सव में पंजीयन की अपील
छिंदवाड़ा
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में जिलें सहित प्रदेश और देश में सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसके माध्यम से दोनों जिलों के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। जिससे जहां जिला, विकासखंड, ग्राम पंचायतों और ग्रामीण क्षेत्रों एवं वार्ड स्तर तक के सभी खिलाड़ियों को विभिन्न खेलों में खेलने का अवसर मिलेगा वहीं चयनित खिलाड़ियों को राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में खेलने का अवसर भी मिलेगा। दोनों जिलों के प्रतिभागी सांसद खेल महोत्सव में अपनी प्रतिभा का परिचय देकर आगामी औलम्पिक और राष्ट्रीय व अंर्तराष्ट्रीय स्पर्धाओं में जिलें का प्रतिनिधित्व करे। सांसद खेल महोत्सव प्रतिभाओं के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

यह बात बंटी विवेक साहू ने बताते हुए दोनों जिलों के खिलाड़ियों से क्यूआर और बेवसाइट के माध्यम से पंजीयन की अंतिम तिथि 20 सितंबर तक सांसद खेल महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में ऑनलाईन पंजीयन करने की अपील की है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और शिक्षकों व अधिकारियों से अपील की है कि वे भी उक्त आयोजन को सफल बनाने के लिए अपने-अपने क्षेत्रों में प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए उन्हें सांसद खेल महोत्सव में ऑनलाईन पंजीयन के माध्यम से शामिल कराये।
25 दिसंबर तक चलेगा सांसद खेल महोत्सव
उल्लेखनीय है कि मेजर ध्यानचंद की स्मृति में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 29 अगस्त को सांसद खेल महोत्सव का शुभारम्भ किया गया था। 25 दिंसबर तक आयोजित होने वाले युवा शक्ति का उत्सव सांसद खेल महोत्सव में 20 सिंतबर तक खिलाड़ियों के लिए खेल मंत्रालय दिल्ली द्वारा बनाई गई बेवसाइट में दिए गए क्यूआर और बेवसाइट के माध्यम से ऑनलाईन पंजीयन की व्यवस्था की गई है। इसके बाद 21 सिंतबर से सांसद खेल महोत्सव शुरू होगा, जो की 25 दिंसबर तक आयोजित किया जायेगा। इसमें 32 प्रमुख विभिन्न खेलों का आयोजन किया जाना है। 25 दिंसबर को इसका समापन किया जायेगा।