Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

अंतर महाविद्यालयीन बैडमिंटन में गल्र्स काॅलेज व आईपीएस की टीमें जीती

अंतर महाविद्यालयीन बैडमिंटन में गल्र्स काॅलेज व आईपीएस की टीमें जीती
छिंदवाड़ा
18-Sep-25
छिन्दवाड़ा

अंतर महाविद्यालयीन जिला स्तरीय महिला पुरूष बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन पेंच व्हेली महाविद्यालय परासिया में आयोजित किया गया , जिसमें जिले भर के महाविद्यालयों की 16 महिला पुरूष टीमों ने भाग लिया। स्पर्धा के प्रभारी संगठन सचिव मुकेश सोनी खेल अधिकारी ने बताया कि उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशन में छिन्दवाड़ा जिले के शासकीय ,अशासकीय महाविद्यालयों के 90 महिला पुरूष खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी कला कौशल का प्रदर्शन किया। पुरूष वर्ग में फाईनल विजेता आई.पी.एस. छिन्दवाड़ा व उपविजेता डी.डी.सी. छिन्दवाड़ा रही ,इसी प्रकार महिला वर्ग में गल्र्स काॅलेज छिन्दवाड़ा विजेता एवं डी.डी.सी. काॅलेज की टीम उपविजेता रही। 

पुरूष वर्ग में रूद्र सोनी ,अशवंत मार्को ,वैभव वाडिवा ,दिवांश सोनी , आशुतोष गोस्वामी ,ईशान सूर्यवंशी का प्रदर्शन शानदार रहा ,इसी प्रकार महिला वर्ग में समीक्षा कडू ,भाविका तिवारी ,आयुषी जैन ,इशिका चैरसिया ,तनिष्का विश्वकर्मा ने उत्कृष्ठ प्रदर्शन किया। विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को मैडेल ,ट्राॅफी व  प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया । इस अवसर पर पेंचव्हेली काॅलेज के प्राचार्य डाॅ.अशोक बरासिया ,डाॅ.नरेन्द्र राव ,वेकोलि. कार्मिक प्रबंधक एस.के.डेहरिया ,डाॅ.सुशील पटवा,डाॅ.अजय ठाकुर ,डाॅ.जी.एस.आर.नायडू ,बैडमिंटन सचिव जावेद खान ,स्र्पोटस आॅफिसर शरद स्टीफन,डाॅ.प्रदीप पटवारी,जे.पी.साहू ,राजेन्द्र झंझोट ,गेंदलाल विश्वकर्मा ,प्रीति बुनकर ,माईक प्रकाश ,तरूण यादव ,नीरज पाल व पेंचव्हेली काॅलेज का समस्त स्टाॅप विशेष रूप से मौजूद था। कार्यक्रम का संचालन आयोजन प्रभारी मुकेश सोनी ने व आभार प्रदर्शन शरद स्टीफन ने किया । मुख्य निर्णायक के रूप में कोच जावेद खान अजय सिंह ठाकुर ,रत्नेश दुबे  व कार्तिक चैरसिया ने सहयोग किया । प्राचार्य डाॅक्टर अशोक बरासिया ने बताया कि 26 व 27  सितम्बर को संभाग स्तरीय महाविद्यालयीन बैंडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन पेंचव्हेली महाविद्यालय परासिया में किया जावेगा जिसमें बालाघाट ,सिवनी ,छिन्दवाड़ा व पांढुर्णा जिले की महिला पुरूष टीम भाग लेगी।
Share News On