विद्यार्थियों को बताया पोषण आहार का महत्व
छिंदवाड़ा
24-Nov-26
छिंदवाड़ा अपडेट

कुपोषण और खून की कमी को दूर करने मिलेट्स एक प्रकार का पोषक आहार अनाज हैं। इस मोटे अनाज की उपयोगिता को जन जन तक पहुंचाने के लिए मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा कोटलबर्री में पोषण आहार पर जागरूकता कार्यक्रम किया गया। इस अवसर पर परामर्शदाता ने बताया कि आज के आधुनिक युग में मानव जीवन के स्वास्थ पर दुष्प्रभाव देखा जा रहा है जिसका मुख्य कारण मृदा में उपयोग की जाने वाली रासायनिक तत्वो का बहुतायत प्रयोग करना व मोटे अनाज का सेवन न करना हैं। यदि हम कुटकी, कोदो. चना .सवा .ज्वार .बाजरा जैसे फसलों का सेवन करते हैं तो यह शरीर के लिए लाभकारी होता हैं। शरीर के विकास के लिए प्रत्येक व्यक्ति को कार्बाेहाइड्रेट के रूप में चावल, मक्का, गेहूं, शक्कर, गुड एवं प्रोटीनों मे दूध एवं दूध से बनाने वाले दुग्धपादर्थ,मांस, मछली, अंडो वही खनिज पदार्थ एवं विटामिन में सब्जियां ,सतरंगी फल, तिलहन, तेल ,घी से युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए। आंगनवाडी कार्यकर्ता ममता इंदोरकर एवं सूर्यकांता इंदोरकर, सोमकुवर, शुभम शर्मा, खुशी परतेती, विशाखा साहू, टिंक्कल साहू, हंसिका सोनी, साक्षी धुर्वॅ उपस्थित रहीं।