Home News Helpline Classified Jobs About Contact

संविधान रक्षा मार्च सहित मतदाता सूची में नाम जोड़ने बनी रणनीति

संविधान रक्षा मार्च सहित मतदाता सूची में नाम जोड़ने बनी रणनीति
राजनीति
24-Nov-26
राजीव भवन में सम्पन्न हुई छिन्दवाड़ा ग्रामीण भाग एक व दो की बैठक

छिन्दवाड़ा अपडेट

कांग्रेस के छिन्दवाड़ा ग्रामीण भाग एक व भाग दो की आवश्यक बैठक राजीव भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय में सम्पन्न हुई। आयोजित बैठक में आगामी 26 नवम्बर 2026 दिन गुरुवार को जबलपुर में आयोजित होने वाले संविधान रक्षा मार्च में सम्मिलित होने को लेकर चर्चा हुई। उपस्थित कांग्रेस पदाधिकारियों ने आमजन के साथ बड़ी संख्या में जबलपुर पहुंचने की तैयारियों से अवगत कराया।

आयोजित बैठक में बूथ पर पहुंचकर हटाए गए मतदाताओं का सत्यापन करने के उपरांत 29 नवम्बर से 15 दिसम्बर तक सत्यापन के निष्कर्षों के आधार पर ग्राम स्तर पर “वोट बचाओ, देश बचाओ चौपालों” का आयोजन किया जाएगा। 30 नवम्बर तक वोट रक्षक कार्यक्रम संचालित होंगे। जिसके तहत मंडलम अध्यक्ष अपने मंडलम के प्रत्येक बूथ के लिए कम से कम एक वोट रक्षक नियुक्त करेंगे। बीएलए बूथ समिति के सदस्य, युवा संगठनों के कार्यकर्ता तथा पोर्टल पर वोट रक्षक के रूप में जुड़ने वाले नागरिक शामिल होंगे। वोट रक्षक अपने बूथ में प्रत्येक हटाए गए मतदाताओं के पास जाएंगे और तथ्यों का सत्यापन करेंगे और पोर्टल पर उसका रिकॉर्ड अपलोड करेंगे।

ग्राम स्तर पर लगेंगी चौपालें

छिन्दवाड़ा ग्रामीण भाग एक व दो के पर्यवेक्षक मनीष पांडे ने सम्बोधित करते हुए आगे कहा कि दिनांक 29 नवम्बर से 15 दिसम्बर तक सत्यापन से प्राप्त हुए निष्कर्षों के आधार पर ग्राम स्तर पर चौपालों का आयोजन किया जाएगा। जिसमें हटाए गए मतदाताओं, बुजुर्ग व पंचायत प्रतिनिधि भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि माननीय कमलनाथ जी एवं माननीय नकुलनाथ जी का इस प्रक्रिया पर विशेष ध्यान है। इसीलिये सभी गम्भीरतापूर्वक इन कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कार्य पूर्ण करें। ग्राम स्तर पर जनजागरण अभियान चलाएं और लोगों को जोड़ने पर विशेष ध्यान दें।

आयोजित बैठक में अमित सक्सेना, कुलदीप पटेल, सोहन उसरेठे, कहकशा मिर्जा, राजकुमार पटेल, नारायण पटेल, अजय पटेल, संतोष पटेल, मनोज वानखेड़े, धनीराम वानखेड़े, सेवकराम वर्मा, संतोष पाटस्कर, रबेल सिंग, संगीता तिरगाम, भरत सिंह, अश्वनी रघुवंशी, नन्हेंलाल चन्द्रवंशी, राजकुमार साहू, सुनील चौधरी, अरूण डेहरिया, कुनशराम करपे, द्वारका यदुवंशी, यश कराड़े, दीपक साहू, परेश सक्सेना, अखिलेश यादव, संतराम पलानिया, मनोज विश्वकर्मा, दीपक चौरे, कुलदीप बजौलिया, अखलेश यादव, धीरज माहोरे, मनोज साहू, राजेश्वर विश्वकर्मा, राजाराम पटेल, ललित चौरे, रामदयाल पटेल, संतोष कराड़े सहित अन्य उपस्थित रहे।
Share News On