Home News Helpline Classified Jobs About Contact

26 नवम्बर को जबलपुर में संविधान रक्षा मार्च में होंगे शामिल नकुलनाथ

26 नवम्बर को जबलपुर में संविधान रक्षा मार्च में होंगे शामिल नकुलनाथ
राजनीति
24-Nov-26
समस्त पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से जबलपुर पहुंचने का किया आग्रह

छिन्दवाड़ा अपडेट

जिले के पूर्व सांसद नकुलनाथ ने छिन्दवाड़ा व पांढुर्ना जिले के साथ ही प्रदेश के समस्त जिलों के कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से जबलपुर पहुंचने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि यह अवसर सौभाग्य से प्राप्त हो रहा है कि संविधान दिवस पर हम सभी एकजुट होकर “संविधान की रक्षा के लिए मार्च करेंगे” संविधान व लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करना हमारी जिम्मेदारी नहीं बल्कि हमारा प्रथम धर्म है। उन्होंने छिन्दवाड़ा व पांढुर्ना जिले के समस्त कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि सभी निर्धारित समय से जबलपुर पहुंचकर संविधान की रक्षा का संकल्प लें।

पूर्व सांसद नकुलनाथ ने अपने पूर्व निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार 26 नवम्बर  गुरूवार को प्रातः 09 बजे विशेष वायुयान से नई दिल्ली से जबलपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। प्रातः 10 बजे जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट पहुंचेंगे। सड़क मार्ग द्वारा मप्र कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित “संविधान रक्षा मार्च” के प्रारंभ स्थल शहीद स्मारक (गोल बाजार) पहुंचकर प्रदेशभर से आए कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से भेंट करने के उपरांत संविधान रक्षा मार्च में सम्मिलित होकर संविधान व लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के साथ ही मतों के अधिकारों को सुरक्षित करने के लिए आवाज बुलंद करेंगे। संविधान की मूल भावना के साथ जिस तरह से छेड़छाड़ की जा रही है उसे व वोट की चोरी को रोकने के लिए मतदाताओं को जागरूक किया जाएगा।
Share News On