Home News Helpline Classified Jobs About Contact

गुरूनानक जयंती पर सांसद ने गुरूद्वारे में टेका माथा

गुरूनानक जयंती पर सांसद ने गुरूद्वारे में टेका माथा
राजनीति
24-Nov-26
सांसद ने की जिलेवासियों के लिए सुख, समृद्धि एवं वैभव की प्रदान

छिंदवाड़ा अपडेट

गुरूनानक जयंती के शुभ अवसर पर सांसद बंटी विवेक साहू ने गुरूद्वारे में माथा टेककर श्री गुरूनानक से प्रार्थना की है कि वे समस्त जिलेवासियों को सुख, समृद्धि एवं वैभव प्रदान करे। उन्होंने इस अवसर पर गुरूद्वारे में मौजुद सभी को लोगों से मुलाकात करते हुए गुरूनानक जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं व बधाई भी दी है। सांसद सहित अन्य अतिथियों ने लोगों से साथ में बैठकर लंगर भी ग्रहण किया।  

इस असवर पर सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि श्री गुरूनानक देव सिख धर्म के संस्थापक और दस सिख गुरूओं में से प्रथम थे । आज पड़ रही कार्तिक पूर्णिमा को सबसे मंगलकारी दिन कहा गया है। सहयोग से इस दिन आज गुरूनानक जयंती भी मनाई जा रही है। गुरूनानक देव जी के मुख्य उपदेश मानवता,समानता और सत्य के मूल सिध्दांतों पर आधारित है। उन्होंने सिखाया कि ईश्वर एक है और वह हर जीव में विद्यमान है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष अंकुर शुक्ला, सौरभ ठाकुर, नवीन बारस्कर, अलकेश लांबा, बिटटू विवेक मंडराह, चंद्रकुमार चंदु जैन, रवि मालवी, विशवेन्द्र बैस सहित अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बंडी संख्या मंे सिख समाज के सामाजिक बंधुगण मौजुद थे।
Share News On