कांग्रेस भवन में जिला किसान कांग्रेस ने की बैठक
राजनीति
24-Nov-26
छिन्दवाड़ा अपडेट

जिले के किसान भाइयों की समस्याओं को जानने व उनके त्वरित निराकरण हेतु ठोस कदम उठाए जाने की मंशा को दृष्टिगत रखते हुए कांग्रेस कार्यालय में जिला किसान कांग्रेस की बैठक आयोजित की गई। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में किसान कांग्रेस पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने किसान कांग्रेस के पदाधिकारियों को अपने कर्तव्यों और दायित्वों का कुशलता पूर्वक निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने मतदाता जागरूकता अभियान और 26 नवम्बर को जबलपुर में आयोजित संविधान रक्षा मार्च में किसान कांग्रेस के अधिक से अधिक भागदारी हेतु कहा।
किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष चौधरी पुष्पेन्द्र सिंह ने संगठन की गतिविधियों और किसानों के ज्वलंत मुद्दों अवगत कराया। बैठक में जिले को सूखाग्रस्त घोषित करवाने, गन्ना उत्पादक किसानों को 600 रुपए प्रति क्विंटल मूल्य दिलवाने। सिंचाई हेतु 10 घंटे बिजली प्रदान करने, कृषि पम्पों से स्मार्ट मीटर हटाकर फ्लेट रेट पर बिजली देने, मंडी में व्याप्त समस्याओं के साथ ही खाद की कमी को लेकर विचार विमर्श किया।
आयोजित बैठक को गंगाप्रसाद तिवारी व अमित सक्सेना ने भी सम्बोधित किया। बैठक में शैलेन्द्र चौधरी, अर्जुन वानखेड़े, संतोष यदुवंशी, रितेश लाडे, गेदंसी उइके, हेमराज सूर्यवंशी, यश कराडे, धनश्याम पटेल, नीरज शर्मा, भैयाजी शिवारे, राजेश चौधरी, शिवराज चौरे, सोहन उसरेठे, ओमकार अहिरवार, चन्द्रकैलाश चौरिया, शकर इवनाती, भरत पटेल, चन्द्रजीत ठाकुर, रबेल सिंह टेखरे, इलियास खान, गजानंद घोरसे, दिनेश बंजारा, नीतिराज वर्मा, राहुल बंदेवार, राजेन्द्र कुभरे, शिव सिरसाम, नरेश सोनी, कल्याण पटेल, नरबदा प्रसाद, नारायण सिंग, राकेश इवनाती सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।