Home News Helpline Classified Jobs About Contact

दमुआ के कोहझिर में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

दमुआ के कोहझिर में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
स्वास्थ्य
24-Nov-26
401 मरीजों का उपचार, 33 मरीजों को किया रेफर  

छिन्दवाड़ा अपडेट

100 दिवसीय सेवा संकल्प एवं स्वास्थ्य की श्रंखला में मंगलवार को दमुआ भाजपा मंडल के ग्राम कोहझिर में 70वें निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें जिला स्वास्थ्य विभाग, मेडिकल कॉलेज और साजाजिक संस्थाओं ने सहयोग प्रदान किया। शिविर का शुभारंभ सांसद बंटी विवेक साहू और क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के द्वारा किया गया। शिविर के दौरान 401 लोगों का उपचार कर निःशुल्क दवाईयों का वितरण किया गया, इस दौरान 33 मरीजों को उचित उपचार के लिए जिला चिकित्सालय रेफर किया।    

इस अवसर पर सांसद बंटी विवेक साहू ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि अब आप लोगों के स्वास्थ्य की जिम्मेदारी हमारी है, छिन्दवाड़ा व पाढुंर्णा जिले में आयोजित हो रहे शिविरों में यदि कोई गंभीर मरीज मिल रहा है तो उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर करके उचित उपचार किया जा रहा है। यदि जरूरत पड़ी तो गंभीर मरीजों को नागपुर और अन्य महानगरों में स्थित मेडिकल कॉलेजों में भेजकर उचित उपचार किया जायेगा।     

शिविर के दौरान आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधायक नथनशाह कवरेती, मंडल अध्यक्ष शिवम साहू, श्याम साहू, रोहित पोफली, रिजवान कुरैषी, विशवेन्द्र बैस, राकेश यदुवंशी, साबु नागवंषी, कृष्णा कुमरे, राजेश भारती, सुखदयाल नागवंशी, सुरेश अहके, मनेश श्रीवास्तव, बुधराम पटेल, सुरेश यदुवंशी, भीम डेहरिया, राजाराम डेहरिया, नारायण इवनाती एवं अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता और डॉक्टर्स, नर्सिग स्टॉफ सहित बडी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।
Share News On