क्रिकेट प्रतियोगिता में गागीवाड़ा, मान्या रोहनाकला, केएसपी रही विजेता
खेल
24-Nov-26
छिन्दवाड़ा अपडेट

छिन्दवाड़ा व पांढुर्णा जिले के सांसद बंटी विवेक साहू के दिषा निर्देशन एवं मार्गदर्शन में जिला सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत कलेक्ट्रेट छिन्दवाड़ा के सामने स्थित मैदान में चल रही टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में 24 नबम्बर को गागीवाड़ा, नवीन जवाहर, नरभक्षी, मान्या रोहनाकला, केएसपी व बीसापुरकला की टीमों का शानदार प्रदर्शन रहा। जिसमें गागीवाड़ा, मान्या रोहनाकला, केएसपी विजेता रही। खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए भाजपा मंडल अध्यक्ष अंकुर शुक्ला, जगेन्द्र अल्डक, नीरज भाद्ववाज, जीत बघेल, कुंदन मिगलानी, तरूण किनरा, बलराम साहू, नंदु साहू व डीएसओ योगेश चौरिया एवं अन्य वरिष्ठजन विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बुधवार को टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के राज 11 विरूध्द धुरंधर कल्ब, स्टार 11 विरूध्द आनंद अस्पताल कल्ब, मान्या रोहनाकला विरूध्द दिशांत कल्ब के मध्य मैच खेले जाएंगे। उल्लेखनीय है कि कलेक्ट्रेट छिन्दवाड़ा के सामने स्थित मैदान में चल रही टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के आर्कषक मैचों को देखने के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में खेल प्रेमी एवं दर्षक उपस्थित हो रहे है। मैचों के निर्णायक के रूप में अंकित सौलंकी, संदीप मालवी, बिटटू विवेक मंडराह, रेवाराम बनवारी, शैलेष करमरकर, जावेद खान, वसीम खान, राशिद खान, आनंद गोहर, विवेक बिट्टू भाऊ, आनंद गिरीपुंजे, शहादत खान, महेश डोंगरे, सुधीर ताम्रकार अंपायर, स्कोरर व कामनट्रेटर के रूप में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे है।