पातालेश्वर धाम से प्रारंभ हुई पावन कांवड़ पदयात्रा
छिंदवाड़ा
06-Aug-26
सावन के दूसरे सोमवार को चौरागढ़ महादेव में होगा समापन

छिंदवाड़ा
सावन मास के पावन अवसर पर रुद्रात्मक हनुमान समाज कल्याण समिति के तत्वावधान में भक्तों द्वारा छिंदवाड़ा स्थित प्राचीन पातालेश्वर धाम मंदिर से भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक हेतु पवित्र कांवड़ पदयात्रा का शुभारंभ श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ किया गया। यह कांवड़ यात्रा सावन के दूसरे सोमवार को पचमढ़ी स्थित श्री चौरागढ़ महादेव में पवित्र जल अर्पित कर भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक के साथ संपन्न होगी। यात्रा का उद्देश्य शिवभक्ति, सनातन संस्कृति, सेवा, अनुशासन एवं सामाजिक एकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है।
यात्रा का संयोजक श्री राहुल (बिट्टू) वर्मा द्वारा किया जा रहा है। यह यात्रा समिति के अध्यक्ष श्री गोलू वर्मा के नेतृत्व में निकाली गई है। इस अवसर पर उपाध्यक्ष श्री कमलेश वर्मा, लवकुश तिवारी, सचिव श्री अखिल सूर्यवंशी सहित शिवभक्त उपस्थित रहे। यात्रा में बलराम वर्मा, तनिष्क उवनती, आयुष सिंह उइके सहित अनेक श्रद्धालु उत्साहपूर्वक शामिल होकर हर-हर महादेव एवं बोल बम के जयघोष के साथ भगवान शिव की आराधना करते हुए आगे बढ़ रहे हैं। समिति ने सभी श्रद्धालुओं से इस पावन यात्रा में सहभागिता कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करने एवं यात्रा को सफल बनाने का आग्रह किया।