दिव्यांगों की सेवा करने वाले मुकेश मालवीय का लायंस क्लब ने किया सम्मान
छिंदवाड़ा
06-Aug-26
छिंदवाड़ा

समाजसेवा के क्षेत्र में काम करने वाली अंतर्राष्ट्रीय संस्था लायंस क्लब का विगत दिनों शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। अमरवाड़ा निवासी और दिव्यांगों के हितों के लिए काम करने वाली संस्था आसरा के संचालक मुकेश मालवीय का भी सम्मान इस कार्यक्रम में किया गया। मंचासीन अतिथियों ने शाल, श्रीफल और उपहार से श्री मालवीय का सम्मान किया।
कौन है मुकेश मालवीय
बता दे की श्री मालवीय स्वयं 50 प्रतिशत दिव्यांग हैं और कई वर्षों से दिव्यांगों और वृद्धजनों को सहायक कृत्रिम उपकरण उपलब्ध कराने और उन्हें जागरूक करने हेतु पंचायत स्तर तक जाकर कार्य कर रहे हैं। श्री मालवीय द्वारा अब तक करोड़ों के कृत्रिम उपकरण जिनमें कमर बेल्ट, घुटनों के बेल्ट, कान की मशीन, कमोड व्हीलचेयर और वॉकर छड़ी आदि निःशुल्क उपलब्ध कराई जा चुकी है। इसके अलावा वे दिव्यांग जनों को बैटरी चलीत ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर, वॉकर, बैसाखी आदि भी उपलब्ध करा रहे हैं।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से इंटरनेशनल डायरेक्टर पुणे से नरेंद्र भंडारी, परासिया विधायक सोहन बाल्मिक, भाजपा जिला अध्यक्ष शेषराव यादव, पेंच एरिया मैनेजर विकास कुमार अग्रवाल, पूर्व विधायक ताराचंद बावरिया, धर्मेंद्र मिगलानी, लायंस क्लब के नवीन अध्यक्ष हरिशंकर साहू के अलावा लायंस क्लब के समस्त पदाधिकारी सदस्य एवं बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।