महिला कांग्रेस सेवादल ने काराबोह में की बैठक
राजनीति
06-Aug-26
बैठक में संगठन के बताए उद्देश्य, वार्ड कार्यकारिणी का किया गठन

छिंदवाड़ा
पश्चिम उपब्लॉक अध्यक्ष संगीता बट्टी द्वारा वार्ड क्रमांक-1 कराबोह में महिला कांग्रेस सेवादल की बैठक आयोजित की गई। जिला महिला कांग्रेस सेवादल की जिला मुख्य संगठक डॉ. शबाना यासमीन खान ने बताया कि बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने, महिलाओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने तथा कांग्रेस की जनहितैषी नीतियों को आमजन तक पहुंचाने पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
जुन्नारदेव विधानसभा प्रभारी सीमा शुक्ला ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथजी के नेतृत्व में जिले ने विकास की नई पहचान बनाई। परासिया विधानसभा प्रभारी सिंधु यादव ने युवाओं के लिए संचालित प्रशिक्षण केंद्रों एवं रोजगारोन्मुखी पहलों की जानकारी देते हुए युवाओं से इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।
बैठक के दौरान संगठन विस्तार करते हुए सविता इवनाती को वार्ड अध्यक्ष, रीना विश्वकर्मा को वार्ड उपाध्यक्ष तथा श्यामापाल को वार्ड सचिव नियुक्त किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए संगठन के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने एवं कांग्रेस की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प दिलाया गया।
कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन नगर उपाध्यक्ष रविना कोचे ने किया। इस अवसर पर निशा गोहिया, प्रेमलता उइके, उज्ज्वला मुदलियार, मीनाक्षी यादव, ज्योति विश्वकर्मा, कल्पना कुमरे, सुनीता मड़के, मुस्कान नामदेव, कविता पाल, नाज़ो पाल, करिश्मा पाल, दिव्या पाल सहित बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस सेवादल की कार्यकर्ता उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में सोनू बिनझाड़े का विशेष सहयोग रहा।