Home News Helpline Classified Jobs About Contact

सीबीएसई वेस्ट जोन स्केटिंग प्रतियोगिता में खेलेंगे विद्याभूमि के 16 खिलाड़ी

सीबीएसई वेस्ट जोन स्केटिंग प्रतियोगिता में खेलेंगे विद्याभूमि के 16 खिलाड़ी
शिक्षा
06-Aug-26
छिंदवाड़ा

विद्याभूमि पब्लिक स्कूल के 16 स्केटिंग खिलाड़ी जयपुर में आयोजित होने वाली सीबीएसई वेस्ट जोन स्केटिंग प्रतियोगिता में विद्यालय एवं जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह प्रतियोगिता 8 अगस्त 2026 से एसआरएन इंटरनेशनल स्कूल, जयपुर (राजस्थान) में आयोजित होगी।

प्रतियोगिता में विद्यालय के खिलाड़ी 500 मीटर इनलाइन एवं 1000 मीटर इनलाइन स्केटिंग स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। चयनित खिलाड़ियों में आदित्य बेलवंशी, वेद येरपुडे, याषिका अनमोल चापले, छायांक शाह परतेती, वैष्णवी वत्स, राजेश्वरी टेकाम, पंक्ति मौर्य, विराट मौर्य, अथर्व चौरसिया, वंशिता राय, कायना सावला, अर्चित रघुवंशी, दिव्यांशु वत्स, रिंशांक विश्वकर्मा, शुभांक डोंगरे एवं सानवी धुर्वे शामिल हैं। टीम के कोच सचिन कोमेजवार खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करेंगे। विद्यालय के चेयरमैन डॉ. शेषराव यादव, प्रशासिका डॉ. श्रीमती विजया यादव, तकनीकी निदेशक विशेष यादव, प्राचार्य तथा समस्त विद्यालय परिवार ने सभी खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल प्रदर्शन एवं सफल भविष्य की कामना की है।
Share News On