Home News Helpline Classified Jobs About Contact

सचिन की दरियादिली ने 80 प्रतिशत विकलांग के चेहरे पर लाई खुशी

सचिन की दरियादिली ने 80 प्रतिशत विकलांग के चेहरे पर लाई खुशी
छिंदवाड़ा
05-Aug-26
फिर से ट्राई साइकिल पर अपने काम कर सकेगा गरीब अनिल जोगी

छिंदवाड़ा/अमरवाड़ा

परासिया निवासी 80 प्रतिशत दिव्यांग  अनिल जोगी पिता हेमराज जोगी विगत 6 माह से अपनी बंद बैटरी चलित ट्राई साइकिल लेकर परेशान थे। कहीं आशा की किरण नजर नहीं आ रही थी  तब अनिल जोगी आसरा केंद्र अमरवाड़ा पहुंचे और अपनी समस्या बताई। आसरा केंद्र ने परीक्षण में पाया कि ट्राई साइकिल की दोनों बैटरियां एव चार्जर पूर्णतः खराब हो चुके थे। अनिल ने आसरा केंद्र को बताया कि वो रिपेयरिंग का खर्च वहन करने की स्थिति में नहीं है। 

आसरा केंद्र संचालक मुकेश कुमार मालवीय द्वारा अनिल की पीड़ा को समझते हुए उनकी मदद के लिए अमरवाड़ा मंडल अध्यक्ष सचिन गोल्डी नेमा से फोन पर संपर्क किया गया और उन्हें अनिल की समस्या और पीड़ा से अवगत कराया गया। मंडल अध्यक्ष सचिन गोल्डी नेमा ने मानवता का परिचय देते हुए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया जिसके बाद दो नवीन बैटरी एक नवीन चार्जर एक नवीन फ्यूज एवं जर्जर वायरिंग को सुधार कर बैटरी चलित ट्राई साइकिल चालू की गई। रिपेयरिंग कार्य का पूर्ण खर्च मंडल अध्यक्ष द्वारा आसरा केंद्र को उपलब्ध कराकर चालू बैटरी चली ट्राई साइकिल अनिल पिता हेमराज जोगी को सौंप कर शुभकामनाओं के साथ उन्हें परासिया के लिए प्रस्थान कराया। अपनी चालू बैटरी चलित ट्राई साइकिल पाकर अनिल की खुशी का ठिकाना नहीं था अनिल ने मंडल अध्यक्ष सचिन गोल्डी नेमा जी एवं आसरा केंद्र के संचालक मुकेश मालवीय का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। 
Share News On