Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

सरकार 10 अगस्त तक खरीदेगी मूंग-उड़द

सरकार 10 अगस्त तक खरीदेगी मूंग-उड़द
कृषि जगत
01-Jul-26
छिन्दवाडा 

पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर ग्रीष्मकालीन मूंग एवं उड़द का उपार्जन 1 जुलाई से 10 अगस्त 2026 तक किया जाएगा। जिला स्तरीय उपार्जन समिति ने छिंदवाड़ा जिले के लिए 5 तथा पांढुर्णा जिले के लिए 1 उपार्जन केंद्र निर्धारित किया है। पंजीकृत किसान ई-पोर्टल पर स्लॉट बुक कर निर्धारित केंद्र पर अपनी उपज का विक्रय कर सकेंगे।

जिले में तहसीलवार उपार्जन केंद्र निर्धारित किए गए हैं। छिंदवाड़ा, परासिया, उमरेठ, मोहखेड़ एवं बिछुआ के किसानों के लिए सीडब्ल्यूसी-04 छिंदवाड़ा, चौरई के लिए ईश्वर वेयरहाउस पांजरा, चांद के लिए दादासांई वेयरहाउस झांझरिया खुटिया, अमरवाड़ा एवं हर्रई के लिए श्री लक्ष्मी वेयरहाउस-07 अमरवाड़ा तथा तामिया के लिए श्री हरि वेयरहाउस झिरपा को उपार्जन केंद्र बनाया गया है। वहीं पांढुर्णा जिले के पांढुर्णा एवं सौंसर क्षेत्र के किसानों के लिए माँ वेयरहाउस बोरगांव सांईखेड़ा को उपार्जन केंद्र निर्धारित किया गया है। उप संचालक कृषि मोरिस नाथ ने सभी पंजीकृत किसानों से निर्धारित अवधि में ई-पोर्टल पर स्लॉट बुक कर उपार्जन केंद्रों पर अपनी ग्रीष्मकालीन मूंग एवं उड़द की उपज का विक्रय करने की अपील की है। उन्होंने अधिक जानकारी के लिए संबंधित समिति प्रबंधक एवं क्षेत्र के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी से संपर्क करने की सलाह दी है।
Share News On