Home News Helpline Classified Jobs About Contact

मां अंबे का स्वरूप दिया बालिका को फिर किया गरबा

मां अंबे का स्वरूप दिया बालिका को फिर किया गरबा
छिंदवाड़ा
01-Oct-25
छिंदवाड़ा

शारदेय नवरात्रि की अष्टमी पर गुजराती समाज की महिला मंडल ने एक अपनी शानदार प्रस्तुति दी जिसमें एक बालिका को साक्षात मां अंबे का स्वरूप दिया गया तथा उनके चारों ओर विशेष प्रकार का गरबा किया गया। प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। अतिथि के रूप में जय सक्सेना महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी ने अपनी उपस्थिति दी। युवा मंडल के पारस शाह द्वारा माता रानी का दुपट्टा पहना कर उनका स्वागत किया गया तथा मीत सोलंकी द्वारा स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। समाज में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में पोर्प थीम में प्रथम स्थान डॉ लिशा शाह द्वितीय स्थान संयुक्त रूप से विद्या मनोज शाह एवं अनीशा शाह तथा तृतीय स्थान  जैमीन शाह  को मिला। लकी ड्रा विजेता राकेश भाई शाह, इलाबेन घेलानी, पलक चौहान रहे।


Share News On