Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

घायल मजदूर को देखने जिला अस्पताल पहुंचे सांसद बंटी विवेक साहू

घायल मजदूर को देखने जिला अस्पताल पहुंचे सांसद बंटी विवेक साहू
छिंदवाड़ा
01-Oct-25
छिन्दवाड़ा

संवेदनशील सांसद बंटी विवेक साहू घायल मजदूर को देखने और उसके उपचार की जानकारी लेने के लिए तत्काल ही जिला अस्पताल पहुंच गये थे। उन्होंने घायल मजदूर के परिजन से जब घटना की जानकारी ली तब उन्होंने बताया कि आधा घण्टे पहले ही उसे भर्ती कराया गया है। उसमें बताया कि चौरई के ग्राम वामनवाड़ा निवासी राजू वर्मा जो की पुलिस लाईन स्थित ऊॅंटखाना के पास पानी टंकी की रिपेयरिंग का कार्य कर रहा था। इस दौरान सुरक्षा बेल्ट के टूट जाने से वह गिर गया था। जिसे तत्काल ही जिला अस्पताल लाकर भर्ती किया गया।  सांसद श्री साहू ने इस दौरान डॉक्टरों से चर्चा करते हुये घायल मजदूर के उचित उपचार के दिशा निर्देश दिये है। इस अवसर पर महापौर विक्रम सिंह अहके, मंडल अध्यक्ष सौरभ ठाकुर, अंकुर शुक्ला, नवीन बारस्कर, श्रीमती लीला बजोलिया, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष जगेंद्र अल्डक, ज़िला भाजपा मंत्री श्रीमती गरिमा प्रतीक दामोदर, वरिष्ठ भाजपा नेता अलकेश लांबा, रिज़वान कुरैशी, चंद्रभान देवरे, पंडित राम शर्मा, शरद बेंडे, बंटी सक्सेना सहित अन्य उपस्थित थे।

Share News On