Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

राष्ट्रीय बजरंग दल ने किया शस्त्र पूजन

राष्ट्रीय बजरंग दल ने किया शस्त्र पूजन
छिंदवाड़ा
01-Oct-25
बताया शस्त्र और शास्त्र का महत्व 

छिंदवाड़ा 

राष्ट्रीय बजरंग दल जिला उपाध्यक्ष गोलू वर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय बजरंग दल के तत्वावधान में ग्राम घोघरा में शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ युवा शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत मां दुर्गा के जयघोष के साथ की गई। विधि - विधान से सभी ने शस्त्र पूजन किया तत्पश्चात संगठन के शिव उसरेठे ,मुकेश रघुवंशी , रामकृष्ण वर्मा , निकेश पाल ने शस्त्र और शास्त्र के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शस्त्र हमारे राष्ट्र और धर्म की रक्षा के प्रतीक हैं। शास्त्र हमारे संस्कार और संस्कृति के द्योतक हैं। दोनों का संगम ही समाज को सशक्त और जागरूक बनाता है ।पदाधिकारियों ने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपनी परंपराओं और संस्कारों के प्रति सजग रहें तथा राष्ट्रहित को सर्वाेपरि मानकर संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएँ । इस दौरान संतोष चंद्रवंशी , राकेश चंद्रवंशी ,अरविंद बघेल ,प्रहलाद चंद्रवंशी ,गणेश चंद्रवंशी,  रोहित वर्मा , आनंद उइके, विजय पाटिल , आयुष वर्मा , चंचलेश वर्मा , सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे ।


Share News On