Home News Helpline Classified Jobs About Contact

वाल्मीकि जयंती पर गुरूद्वारे से निकली शोभायात्रा

वाल्मीकि जयंती पर गुरूद्वारे से निकली शोभायात्रा
छिंदवाड़ा
07-Oct-25
राधा-कृष्ण का नृत्य रहे आकर्षण का केंद्र

छिंदवाड़ा

भारतीय संस्कृति के रोम-रोम में बसे भगवान राम के जीवन को शब्दों में पिरोकर रामायण जैसा महाकाव्य देने वाले आदिऋषि, त्रिकालदर्शी महर्षि वाल्मीकि की जयंती आज बड़े ही हर्षोल्लास के साथ भव्य रूप में मनाई गई। इस अवसर पर वाल्मीकी समाज द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली। इस शोभायात्रा का शहर में जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया।

अश्विन मास की पूर्णिमा तिथि 7 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर खिरकापुरा स्थित गुरूद्वारे में वाल्मीकि समाज द्वारा मनाई गई। सुबह से ही गुरूद्वारे में पूजा अर्चना करने भक्तों का तांता लगा रहा। इस अवसर पर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी वाल्मीकि समाज द्वारा महर्षि वाल्मीकि जयंती पर शोभायात्रा निकाली गई। खिरकापुरा स्थित गुरूद्वारे से शोभायात्रा निकाली गई जो पुराना पावर हाउस, छोटी बाजार, मेन रोड होते हुए फव्वारा चौक पहुंची। यहां शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया। शोभायात्रा में समाज के युवाओं ने करतब दिखाकर सभी को आश्चर्यचकित कर दिया तो वहीं राधा-कृष्ण बने कलाकारों ने अपने नृत्य से सभी का मनमोह लिया। शोभायात्रा का समापन गुरूद्वारे में हुआ जहां विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया। तत्पश्चात महाप्रसादी के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में वाल्मीकि समाज के बंधु, मातृशक्ति उपस्थित थी।
Share News On