पर्यावरण मित्रो ने नेचर ट्रेल सहित वृक्ष संवाद का किया आयोजन
छिंदवाड़ा
07-Oct-25
वृक्ष के नीचे चौपाल लगाकर जाना औषधि पौधों का राज
छिंदवाड़ा
वन्य प्राणी संरक्षण सप्ताह के समापन के अवसर पर पर्यावरण मित्रो ने पीजी कॉलेज के पास स्थित वृक्ष संवाद, नेचर ट्रेल एवं औषधि पेड़ पौधों के बीच चौपाल लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक अखिलेश जैन, ईको क्लब के जिला नोडल अधिकारी विनोद तिवारी, प्रकृति मित्र डॉ लता नागले, श्रीमती तृप्ति सिंह, परामर्शदाता आशीष साहू, जय प्रकाश सूर्यवंशी सहित बीएसडब्ल्यू, एमएसडब्ल्यू,के स्टूडेंट, बहुदेशीय शैक्षणिक विकास समिति,प्रकृति चिंतकों में चित्रेश डेहरिया,शिवांगी वानखेड़े, कामेश सूर्यवंशी, अमित बरखानिया, ऋतु बोपचे, रघुबीर सिंह तोमर सहित बड़ी संख्या में प्रकृति मित्र उपस्थित थे।

कार्यक्रम में सभी ने पीपल ,बरगद, नीम, महुआ सहित ओषधि पेड़ो के बारे में पर्यावरण विद, विषय विशेषज्ञ विनोद तिवारी से जानकारी साझा की । सभी प्रकृति मित्रो ने पर्यावरणीय गतिविधियों में वृक्ष संवाद करते हुए जाना प्रकृति के अनमोल धरोहर को।इस अवसर पर पेड़ो पर निवास करने वाले उनका फल खाने वाले पक्षियों वन्य प्राणीयो के बारे में पर्यावरण संरक्षण में इन सभी के योगदान को पर्यावरण हितेषीयो ने जाना।कैसे पेड़ केवल आर्थिक मजबूती प्रदान ही नहीं करते अपितु शुद्ध ऑक्सीजन भी प्रदान करते है जाना।वन्य प्राणी संरक्षण सप्ताह के समापन पर सभी ने नेचर ट्रेल के माध्यम से जीव जंतु पशु पक्षी पर्वत पहाड़ नदी नाले की इस प्रकृति में कितनी महत्वपूर्ण उपयोगिता है जाना।साथ ही जैव विविधता क्विज एवं जैव विविधता की सूक्ष्म जानकारी डब्ल्यू डब्ल्यू एफ के जिला समन्वयक विनोद तिवारी से जाना। वन्य प्राणी हमारे मित्र है इनकी रक्षा करना अत्यंत आवश्यक है उक्त बाते जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक अखिलेश जैन ने कही। हमारी वसुंधरा को प्रदूषण मुक्त रखने एवं पालीथिन का बिल्कुल भी उपयोग नहीं करने साथ ही ज्यादा उत्पादन बढ़ाने रसायनिक खाद्य का कम से कम उपयोग करने जिससे हमारी धरती मां बंजर एवं प्रदूषित होने से बचे इसकी समझाइश प्रकृति मित्र डॉ लता नागले एवं तृप्ति सिंह ने कही । कार्यक्रम का समापन प्रकृति गीत से हुआ।