Home News Helpline Classified Jobs About Contact

शरद पूर्णिमा पर गुजराती ने बांटे पुरस्कार

शरद पूर्णिमा पर गुजराती ने बांटे पुरस्कार
छिंदवाड़ा
08-Oct-25
छिंदवाड़ा

गुजराती समाज में बहुत ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ शरद पूर्णिमा पर्व आयोजित किया गया जिसमें विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया 5 साल से 12 साल के बच्चों के द्वारा श्लोक वाचन, पौराणिक लघु कथा वाचन तथा संपूर्ण समाज के लिए नवदुर्गा पर आधारित क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। गुजराती समाज के नर्सरी से लेकर कॉलेज तक के समस्त प्रतिभाशाली छात्रों को पुरस्कृत किया गया साथ ही रास- गरबे का भी आयोजन किया गया। 

    गुजरात सरकार द्वारा गुजरात से बाहर बसे गुजरातियों के लिए एक विशेष कार्ड बनाकर दिया जाता है जिसे एनआरजी, नॉन रेजिडेंशियल गुजरात कार्ड कहा जाता है जिसके माध्यम से गुजरात जाने पर विशेष प्रकार के लाभ प्रदान किए जाते हैं नवीन प्रबंधन समिति द्वारा गुजराती समाज के 51 सदस्यों के आवेदन गुजरात सरकार को दिए गए थे वहां से 51 एनआरजी कार्ड तैयार कर भेजे गए थे उनका वितरण भी शरद पूर्णिमा पर किया गया । इसी तरह अखिल भारतीय गुजराती समाज के सदस्यता आई डी का भी वितरण किया गया। कार्यक्रम के समापन पर समाज जनों को अल्पाहार के साथ शरद पूर्णिमा का विशेष प्रसादी के रूप में रात्रि 12:00 के बाद दूध का वितरण किया गया।
Share News On