Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

वकीलों ने किया रंगनाथन का केस लड़ने से इंकार

वकीलों ने किया रंगनाथन का केस लड़ने से इंकार
छिंदवाड़ा
10-Oct-25
आरोपी को 10 दिन की रिमांड पर भेजा, चेन्नई के वकील करेंगे पैरवी

छिंदवाड़ा

जहरीला कोल्डसीरप बनाने वाली कंपनी के मालिक को छिंदवाड़ा में कानूनी लड़ाई लड़ने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा क्योंकि छिंदवाड़ा के सभी वकीलों ने उसका केस लड़ने से मना कर दिया है। इसके लिए बकायदा जिला अधिवक्ता संघ ने सभी वकीलों को एक नोट जारी किया है जिसमें केस न लड़ने की अपील की गई है।

देशभर में चर्चित हो चुके सीरप कांड में अब तक 24 बच्चों की जान चुकी है। जीवन देने वाली दवाई जहर बन गई और इन बच्चों को असमय ही काल का ग्रास बनना पड़ा। प्रदेश सरकार ने इसे गंभीरता से लेकर प्रशासन को मामले में बिलकुल भी ढिलाई न बरतने के निर्देश है इसी का नतीजा है कि बच्चों की मौत का कारण बनी सीरप कंपनी के मालिक को पुलिस ने तमिलनाडू से गिरफ्तार कर परासिया लाया है। मिली जानकारी के अनुसार जिला अधिवक्ता संघ के सचिव नंदकिशोर साहू ने जिले के सभी वकीलों से अपील की है कि 24 बच्चों के हत्यारे जहरीले कोल्डसीरप बनाने वाली कंपनी श्रीसन के मालिक गोविंद रंगनाथन की कोई वकील पैरवी न करें। ऐसे में रंगनाथन को कानूनी लड़ाई लड़ने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। 

10 दिन की रिमांड पर एसआईटी को सौंपा

जहरीले सीरप कांड का मुख्य आरोपी रंगनाथन को आज परासिया कोर्ट में भारी सुरक्षा के बीच पेश किया गया। एसआईटी ने थाने में काफी देर तक पूछताछ की और पीड़ित परिवारों की शिकायतें दर्ज की और लगभग शाम 5 बजे उसे एडीजे कोर्ट में पेश किया जहां एडीजे शैलेन्द्र उइके की अदालत में उसे 10 दिन की रिमांड पर एसआईटी को सौंप दिया गया है। रंगनाथन ने कोर्ट में बताया कि उसकी दवाईयां तीन प्रदेशों में सप्लाई होती है। स्थानीय वकीलों का सहयोग न मिलने पर उसने चेन्नई से अपना वकील लाने की बात भी कही।
Share News On