Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

छिंदवाड़ा एवं पांढुर्णा के सभी स्कूलों में लगेगा एफ.एल.एन मेला

छिंदवाड़ा एवं पांढुर्णा के सभी स्कूलों में लगेगा एफ.एल.एन मेला
छिंदवाड़ा
27-Oct-25
कक्षा पहली एवं दूसरी के पालक एवं बच्चे शामिल होंगे विभिन्न शैक्षिक गतिविधियों में

छिंदवाड़ा

छिंदवाड़ा  एवं पांढुर्णा जिले के विभिन्न विकास खण्ड के सभी शासकीय शालाओं में कक्षा पहली और दूसरी पढ़ने पढ़ने वाले सभी विद्यार्थियों का एक दिवसीय बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान के मेला का आयोजन प्रत्येक शाला परिसर में किया जाएगा।उक्त संबंध में दिनांक 30 अक्टूबर 2025 को सभी शालाओं में मेले का आयोजन होगा,जिसमें विद्यार्थी अपने पालक, अविभावक,जन प्रतिनिधी के समक्ष विभिन्न गतिविधियों में शामिल रहेंगे। इस संबंध में जिले के समस्त जन शिक्षको, बीएसी, बी.आर.सी का एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान छिंदवाड़ा में आयोजित किया गया।

जिसमें जिला परियोजना समन्वयक जे.के. इड़पाचे ,सहायक परियोजना समन्वयक भानु कुमार गुमास्ता,संकेत जैन, गजेंद्र ठाकुर डाइट प्राचार्य, महेश कुमार पांडवा की उपस्थिति में आयोजित किया गया। उन्मुखीकरण कार्यशाला का संचालन सत्येंद्र जैन बीएसी अमरवाड़ा द्वारा किया गया।इसमें भोपाल से आए हुए मास्टर ट्रेनर आर. प्रजापति एवं दीपक के द्वारा सभी उपस्थित जन शिक्षकों और बीएसी को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए गए।उन्मुखीकरण कार्यशाला में पंजीयन, बौद्धिक विकास, शारीरिक विकास, भाषा विकास, गणित के पूर्व तैयारी, बच्चों का कोना एवं फीडबैक सहित विभिन्न गतिविधियों से अवगत कराते हुए शिक्षकों को मेले का उद्देश्य बच्चों में सामाजिक, भौतिक, बौद्धिक, शारीरिक विकास का मूल्यांकन को लक्षित करना रखा गया। कार्यशाला में मुख्य रूप से बी.आर.सी.छिंदवाड़ा अजय केकतपुरे, श्याम कुमार गुन्हरे परासिया, विजय पवार चौरई,दिनेश डिगरसे बिछुआ, सहित सर्व शिक्षा अभियान छिन्दवाड़ा का  समस्त अमला उपस्थित रहा।
Share News On