सांसद ने दो मरीजों को दिलाई एक लाख की आर्थिक सहायता राशि
राजनीति
11-Sep-26
राशि मिलने से दोनों मरीजों का नागपुर के अस्पतालों में इलाज हो सकेंगा

छिंदवाड़ा
सांसद बंटी विवेक साहू के निवेदन पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपनी स्वेच्छानुदान निधि से छिन्दवाड़ा और पांढुर्णा जिले के निवासी दो मरीजों को एक लाख की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। उक्त सहायता मिलने से दोनों मरीजों का प्राईवेट अस्पतालों में ईलाज हो सकेगा।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सांसद बंटी विवेक साहू के निवेदन पर अमरवाड़ा निवासी अनिल पिता अमरसिंह उईके को 50 हजार एवं पांढुर्णा निवासी फत्याजी पिता रामलाल पाटिल को 50 हजार की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है, उक्त आर्थिक सहायता राशि मिलने पर नागपुर के अस्पतालों में भर्ती दोनों मरीजों का इलाज हो सकेंगा। उक्त राशि स्वीकृत होने पर मरीजों एवं उनके परिजनों ने मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव एवं सांसद बंटी विवेक साहू का आभार व्यक्त किया है।
विदित हो कि अपनी व्यस्तता के बाद भी सांसद बंटी विवेक साहू जरूरतमंदों की सेवा में लगे हुए है। सांसद श्री साहू को जानकारी मिली थी कि आर्थिक रूप से कमजोर दो मरीजों का आर्थिक तंगी के कारण उचित इलाज नही हो पा रहा है। जिसे गंभीरता से लेते हुए उन्होंने दोनों मरीजों के आवेदनों के साथ मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव को पत्र भेजते हुए उनसे मरीजों को बीमारी के इलाज के लिए आर्थिक सहायता स्वीकृत करने का निवेदन किया था। जिसके आधार पर मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने उनकी स्वेच्छानुदान निधि से दोनों मरीजों को एक लाख की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। उल्लेखनीय है कि सांसद बंटी विवेक साहू के द्वारा जरूरतमंदों मरीजों को इलाज के लिए लगातार आर्थिक सहायता राशि उपलब्ध कराई जा रही है। जिसके चलते अपना इलाज कराने में असमर्थ मरीजों का प्राईवेट अस्पतालों में बेहतर इलाज हो रहा है।