Home News Helpline Classified Jobs About Contact

जिले में अब तक हुई 102.4 मि.मी. बारिश

जिले में अब तक हुई 102.4 मि.मी. बारिश
छिंदवाड़ा
29-Jun-26
छिन्दवाडा

जिले में मानसून का आगमन हो चुका है। पिछले तीन दिनों से हो रही लगातार बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी है तो वहीं किसानों के चेहरे पर मुस्कान भी आई है क्योंकि किसानों ने खरीफ फसल की बुवाई कर दी है और उन्हें मानसून का बेसब्री से इंतजार था।

मिली जानकारी के अनुसार जिले की औसत वर्षा 1059 मि.मी. है तथा जिले में अभी तक 102.4 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई है, जबकि गत वर्ष इस अवधि तक 149.5 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई थी। जिले में 29 जून 2026 को प्रातरू 8 बजे समाप्त 24 घंटों के दौरान 7.4 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई है।

अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया कि 29 जून 2026 को प्रातरू 8 बजे समाप्त 24 घंटों के दौरान तहसील अमरवाड़ा में 35.2, बिछुआ में 6.4, परासिया में 1.2, जुन्नारदेव में 23.2 और उमरेठ में 16.4 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि जिले में एक जून से अभी तक तहसील छिन्दवाड़ा में 59.8, मोहखेड़ में 38.4, तामिया में 97, अमरवाड़ा में 146.8, चौरई में 49, हर्रई में 82.1, बिछुआ में 37.5, परासिया में 39, जुन्नारदेव में 105.2, चांद में 172.8 और उमरेठ में 135.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है।
Share News On