कांग्रेस परिवार ने धार्मिक स्थलों पर प्रार्थना और भव्य आतिशबाजी कर काटा केक
राजनीति
19-Nov-26
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के जन्मदिन कांग्रेस में उत्साह का माहौल

छिन्दवाड़ा अपडेट
जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेता व प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का जन्मदिन छिन्दवाड़ा व पांढुर्ना जिले में सेवा कार्यों, धार्मिक अनुष्ठानों के साथ ही पूजा अर्चना कर सादगी व सद्भाव के साथ कांग्रेस कार्यालय में मनाया गया। जिला कांग्रेस, शहर कांग्रेस व युवक कांग्रेस के तत्वावधान में मुख्य समारोह में सर्वप्रथम धर्मसभा का आयोजन किया गया। धर्म गुरुओं ने कहा कि मंत्रोच्चार करते हुए कहा कि श्री हनुमान जी महाराज के परम भक्त कमलनाथ जी के स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की कामना की।सम्पूर्ण सिख समाज की ओर से वाहे गुरू जी से अरदास करते हुए स्वस्थ्य जीवन की प्रार्थना की। कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों ने समस्त धर्मगुरूओं का सम्मान किया जिसके पश्चात कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों व धर्मगुरूओं ने सामूहिक रूप से केक काटकर कमलनाथ जी का जन्मदिन मनाया जिसके उपरांत जमकर रंगबिरंगी आतिशबाजी की गई।
जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे ने कमलनाथ जी को सम्पूर्ण जिलेवासियों व जिला कांग्रेस परिवार की ओर से एवं पांढुर्ना जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जतन उइके ने पांढुर्ना जिलेवासियों व पांढुर्ना जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से बधाई दी। आयोजित कार्यक्रम को शहर कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेन्द्र सोनू मागो, युवक कांग्रेस अध्यक्ष गोलू पटेल सहित कांग्रेस के समस्त विभाग, प्रकोष्ठ व अनुसांगिक संगठनों के जिला अध्यक्षों ने जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वथ्य जीवन की कामना की।
इसके पूर्व कांग्रेस के द्वारा अनगढ़ हनुमान मंदिर पहुंचकर पूजा, अर्चना व विशेष अनुष्ठान कर स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की कामना की सुख, शांति व समृद्धि हेतु प्रार्थना की। जिला अस्पताल पहुंचकर मरीजों के बीच फल वितरण। छोटी बाजार स्थित नगर शक्तिपीठ बड़ी माता मंदिर व श्रीराम मंदिर में पूजा अर्चना व तारण तरण जैन मंदिर में पूजा अर्चना कर माननीय कमलनाथ जी की दीर्घायु की कामना की। राम मंदिर छोटी बाजार में पूजन पाठ किया जाएगा। भैयाजी की दरगाह पर आरिफ ठाकुर व जाकिर परवेज के नेतृत्व में चादर पेश की गई। वृद्धाश्रम में केक काटकर वृद्धजनों का सम्मान व उन्हें भोजन कराया कराया। उदबोधन के पश्चात कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने केक काटा एवं सभी में केक का वितरण किया। आयोजित कार्यक्रम के उपरांत सभी सहभोज में सम्मिलित हुए। आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस के समस्त विभाग, प्रकोष्ठ व अनुसांगिक संगठनों के जिलाध्यक्ष, पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
सिद्ध सिमरिया धाम में हुई विशेष पूजा अर्चना
सिद्ध सिमरिया धाम में धर्मानुरागी कमलनाथ जी के जन्मदिन के अवसर पर विशेष पूजा अर्चना कर संकट मोचन हनुमान जी महाराज से स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की कामना की गई।
मानसरोवर कॉम्प्लेक्स हुआ सुंदरकाण्ड पाठ का आयोजन
सांय 06 बजे से राजीव गांधी बस स्टैंड पर संगीतमय सुंदरकाण्ड पाठ का आयोजन किया गया। अमरवाड़ा विधानसभा प्रभारी विनोद यदुवंशी द्वारा सुंदरकाण्ड पाठ के उपरांत हर्षाेल्लास के साथ कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में केक काटकर खुशियां मनाई गई।
हर्रई में रक्तदान शिविर का आयोजन
कार्यक्रम की शुरुआत जन्मदिन पर केक काटकर एवं उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना के साथ हुई। इसके पश्चात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हर्रई में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विधायक प्रत्याशी धीरन शाह इनवाती एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हर्रई के अध्यक्ष रामजी उईके ने स्वयं रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। इनके साथ कांग्रेस परिवार के कुल 15 सदस्यों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए सराहनीय पहल की। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यालय हर्रई में आयोजित कार्यक्रम में विधानसभा प्रभारी विनोद यदुवंशी एवं अमरवाड़ा विधानसभा के विधायक प्रत्याशी धीरन शाह इनवाती मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।