वार्ड 32 में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ नेता प्रतिपक्ष ने काटा केक
राजनीति
19-Nov-26
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के स्वस्थ्य दीर्घायु के लिए दी शुभकामनाएं

छिंदवाड़ा अपडेट
शहर के वार्ड क्रमांक 32 में नगर निगम नेता प्रतिपक्ष श्रीमती हंसा दाढ़े एवं अंबर दाढ़े मित्रमंडल के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों ने एकजुट होकर जन्मदिन का उत्सव मनाया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने कमलनाथ जी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए छिंदवाड़ा के विकास और जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाने की शपथ ली।
छिंदवाड़ा की विकास यात्रा में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी के जन्मदिवस पर वार्ड क्रमांक 32 में उत्सव का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में वार्ड के वरिष्ठ नागरिकों, कांग्रेसजनों और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
नगर निगम नेता प्रतिपक्ष श्रीमती हंसा दाढ़े एवं अंबर दाढ़े मित्रमंडल द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में सभी ने कमलनाथ जी के प्रति अपनी शुभकामनाएं व्यक्त कीं। उपस्थित लोगों ने कहा कि कमलनाथ जी ने छिंदवाड़ा के विकास के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है और उनके नेतृत्व में क्षेत्र के विकास एवं जनसेवा के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ जन राजकुमार मिश्रा, भास्कर घोरसे, श्री मुदगल जी, राकेश ठाकुर, कपिल मिश्रा, संदीप राउत, दीपक वाजपेयी, विनोद गावंडे, निशांत गुप्ता, अंकुश कस्तूर, यूनुस खान, सोम राजा राय, राहुल डोंगरे, विजय चन्ने एवं अजय दखने सहित अन्य गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। सभी ने हर्षाेल्लास के साथ जन्मदिन मनाते हुए कमलनाथ जी के उत्तम स्वास्थ्य, सुखमय जीवन और दीर्घायु होने की कामना की। साथ ही छिंदवाड़ा के विकास, सामाजिक एकता और जनहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प भी दोहराया।