Home News Helpline Classified Jobs About Contact

ई.व्ही.एम. एवं व्ही.व्ही.पी.ए.टी. वेयरहाउस का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

ई.व्ही.एम. एवं व्ही.व्ही.पी.ए.टी. वेयरहाउस का कलेक्टर ने किया निरीक्षण
छिंदवाड़ा
20-May-26
छिन्दवाडा 

ईव्हीएम और व्हीव्हीपीएटी मशीनों का निरीक्षण प्रतिमाह किया जाता है जिसमें विभिन्न राजनीतिक दलों के लोग भी शामिल रहते हैं। इसी कड़ी में बुधवार को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हरेंद्र नारायन ने वेयर हाउस, पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस के पास ईएलसी चौक नागपुर रोड छिंदवाड़ा में ई.व्ही.एम. एवं व्ही.व्ही.पी.ए.टी. वेयरहाउस का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सीईओ जिला पंचायत अग्रिम कुमार, संयुक्त कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती ज्योति ठाकुर, भाजपा से मनमोहन चांडक सहित मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Share News On