Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के युवाओं ने ली भाजपा की सदस्यता

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के युवाओं ने ली भाजपा की सदस्यता
छिंदवाड़ा
20-May-26
छिंदवाड़ा

भारतीय जनता पार्टी की विकासवादी नीति एवं केंद्र तथा राज्य सरकारों द्वारा किए जा रहे जनहितैषी कार्यों से प्रभावित होकर बुधवार को भाजपा जिला कार्यालय में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के सैकड़ों युवाओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता ग्रहण करने वाले युवाओं का भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने पार्टी का गमछा पहनाकर स्वागत किया। भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वाले युवाओं ने राष्ट्र सेवा, संगठन सुदृढ़ीकरण एवं जनहित के कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की विकासवादी सोच एवं सरकारों द्वारा किए जा रहे कार्यों से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में युवा भाजपा से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि अन्य राजनीतिक दलों की विघटनकारी राजनीति एवं विचारधारा के कारण युवाओं का उनसे मोहभंग हो रहा है और वे राष्ट्रहित एवं विकास की राजनीति करने वाली भाजपा को समर्थन दे रहे हैं।

गोपाल यदुवंशी के नेतृत्व में प्रमुख रूप से जय इनवाती क्षेत्रीय अध्यक्ष गोंडवाना पार्टी, सुमन्द उइके सदस्य अखिल भारतीय गोंडवाना पार्टी, सोनू परतेती, शिवराज उइके, अजय उइके, सुमरचन्द भलावी, सूरज धुर्वे, भूरा वर्मा, कुंजी वर्मा, गगन डेहरिया, श्रीचन्द वर्मा, दिव्यांक उइके, विशाल उइके, सुशील भलावी, प्रद्युम्न गोस्वामी, राजू यादव, अंकित यादव, विकास चंद्रवंशी, शिवकुमार कहार, सुन्दरनम शाहू, अनवर अंसारी, श्याम वर्मा ने गोंडवाना गणतंत्र पार्टी को छोड़कर अनेक युवाओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव, जिला महामंत्री विजय पांडे, कमलेश उइके, जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना, संजय पटेल, धर्मेंद्र मिगलानी, गोपाल यदुवंशी सहित भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Share News On